लाइव न्यूज़ :

पेंशन के पैसों के लिए आरोपी मृत बुजुर्ग की लाश को ले गए थे पोस्ट ऑफिस, अधिकारियों को हो गया शक; जानें आगे का किस्सा

By आजाद खान | Updated: January 23, 2022 15:03 IST

घटना पर मौजूद एक महिला को जब आरोपियों पर शक हुआ था तब उसने पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को इसके बारे में अलर्ट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडब्लिन में एक मृत बुजुर्ग के नाम पर पेंशन उठाने के लिए दो लोगों आरोपी ठहराया गया है। अधिकारियों ने शक होने पर आरोपियों को पेंशन के पैसे देने से इनकार कर दिया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डब्लिन:आयरलैंड के डब्लिन में दो शख्स द्वारा एक बुजुर्ग के पेंशन पाने के लिए मृतक की लाश को पोस्ट ऑफिस में ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सबसे पहले शुक्रवार को 11.30 बजे घटी थी जब दो लोग स्टेपलस्टाउन रोड के पोस्ट ऑफिस में आए थे और बुजुर्ग के पेंशन लेने की मांग की थी। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने पेंशन के पैसे देने से यह कहकर इनकार कर दिया कि जिसके नाम से पेंशन है, उसी को आना होगा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए और कुछ देर बाद वे फिर बुजुर्ग की लाश को लेकर वापस आए थे। पुलिस ने यह भी बताया है कि उन्हें इस बार भी पेंशन के पैसे नहीं मिले और कर्मचारियों के शक होने पर आरोपी लाश को पोस्ट ऑफिस में ही छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए थे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दो आरोपी एक बुजुर्ग के नाम पर गैरकानूनी तरीके से पैसे उठाना चाहते थे। बताया जा रहा है कि जिस बुजुर्ग के नाम से वे पेंशन लेने आए थे उसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। दोनों शख्स पर यह आरोप है कि वे एक मृत बुजुर्ग के पेंशन को उठाने के लिए पोस्ट ऑफिस गए थे। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आरोपियों ने जब मृतक बुजुर्ग के लाश को लेकर पोस्ट ऑफिस गए थे तो वहां मौजूद एक महिला को उन पर शक हो गया था। जिसके बाद महिला ने पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को अलर्ट किया और पेंशन के पैसे देने से मना करवाया। महिला के बताया कि जब आरोपियों को यह लगा कि पोस्ट ऑफिस के लोग उन पर शक कर रहे हैं, तो वे वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

घटना से सभी है हैरान

इस पर बोलते हुए कार्लो के मेयर फियाना फेल पार्षद केन मुर्नानेस ने बयान देते हुए कहा कि वे इस घटना से सदमें में हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों समेत स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर अपनी राय दी है और आरोपियों द्व्रारा किए गए काम को गलत बताया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।  

टॅग्स :क्राइमअजब गजबपोस्ट ऑफिस स्कीमक्राइम न्यूज हिंदीआयरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO