लाइव न्यूज़ :

बेटी संग शादी रचानेवाले शख्स का परिवार ने किया अपहरण, खूब पीटा फिर काट दिया गुप्तांग, जानिए पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 09:58 IST

लड़का और लड़की के घरवाले परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी करने से नाराज थे। यही कारण है कि लड़की वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालों ने लड़के के प्राइवेट पार्ट काट दिए। लड़का और लड़की दोनों के परिवार वालों को उनका प्रेम पसंद नहीं था।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्राइम अलर्ट:दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक परिवार ने प्रेम विवाह से नाराज होकर अपनी बेटी के पति को पहले खूब पीटा और इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे और वे शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वालों को उनका यह प्रेम पसंद नहीं था। अंत में परिवार वालों के नहीं मानने पर वे घर भाग गए और शादी कर ली। इस बात से नाराज युवती के परिवार वालों ने लड़के की खूब पिटाई की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट काट कर उसे अधमरा छोड़ मौके से भाग गए। मामले की जामकारी जब पुलिस को दी गई तो इसका खुलासा हुआ है। पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत गौतम के मुताबिक, यह मामला राजौरी गार्डन इलाके का है जहां युवती और युवक के परिवार वाले उनकी प्रेम से नाराज थे और उनकी शादी नहीं होने देते थे। जब उनके परिवार वालों ने उनकी नहीं सुनी तो वे भाग गए और 21 दिसंबर को जयपुर जाकर वहां शादी कर ली। इसके बाद वे 22 दिसंबर को वापस दिल्ली आए और राजौरी गार्डन में रुके हुए थे। इस बीच युवती के परिवार वालों को उनकी यहां होने की खबर मिली और वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसके परिवार वालों ने दोनों को सागरपुर ले गए और वहां युवक के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने उसे जमकर पीटा और इसके बाद एक सुनसान जगह ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए। इस घटना के बाद आरोपी युवक को अधमरा छोड़ मौके से फरार हो गए।

पुलिस को आरोपियों की है तलाश

इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने युवक के बयान पर अगवा कर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ भी कर रही है। बता दें कि 22 वर्षीय पीड़ित सपरिवार रघुवीर नगर में रहता है। हालांकि इस घटना के बाद युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

टॅग्स :क्राइमदिल्लीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!