लाइव न्यूज़ :

युवक अपनी पत्नी को दोस्त के साथ वाइफ स्वैपिंग के लिए बना रहा था दबाव, महिला पहुंची थाने तो आरोपी हुआ गिरफ्तार; जानें कैसे करता था गिरोह काम

By आजाद खान | Updated: January 10, 2022 15:58 IST

पुलिस का कहना है कि इस अपराध में डॉक्टर, वकील समेत कई और प्रोफेशनल भी शामिल हैं जो फेसबुक और टेलीग्राम से संपर्क करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देवाइफ स्वैपिंग के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कई और लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक महिला की शिकायत के बाद हुई जांच में इस ग्रुप का खुलासा हुआ था।

कोट्टायम:केरल कोट्टायम में वाइफ स्वैपिंग यानी सेक्स के लिए पत्नियों की अदला बदली का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है वहीं छह और लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस पर पुलिस का कहना है कि मामला तब सामने आया है जब इससे पीड़ित एक महिला ने इसकी शिकायत की थी। महिला के मुताबिक, उसका पति अन्य लोगों के साथ वाइफ स्वैपिंग के लिए उसे मजबूर कर रहा था। महिला के मना करने के बावजूद भी उसका पति नहीं मान रहा था और वह उस पर ऐसा करने के लिए दवाब भी डाल रहा था। पुलिस का कहना है कि इस काम को अंजाम देने के लिए आरोपी सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया करते थे। 

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इण्डिया के मुताबिक, इस गिरोह के बारे में अधिकारियों को तब पता चला जब महिला अपनी पति के खिलाफ शिकायत करने थाने आई थी। महिला का अरोप है कि उसका पति दूसरे आदमी के साथ संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव दे रहा था। इस आदमी से उसकी पति को दोस्ती सोशल मीडिया से हुई थी। महिला का यह भी कहना है कि इस वाइफ स्वैपिंग गेम में उसके पति का और महिलाओं के साथ भी संबंध हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी गल्फ से नौकरी करके लौटा है और इसके बाद वह इस ग्रुप का मेंबर बन गया था।

फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए करते थे जुर्म

पुलिस के मुताबिक, यह लोग एक दूसरे से संपर्क फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए करते थे। इस जुर्म में डॉक्टर समेत कई वकील भी नकली आईडी से शामिल है। पुलिस को सोशल मीडिया पर कई ऐसे ग्रुप भी मिले हैं जिसमें 5000 मेंबर है जिनकी जांच में अधिकारी अब जुट गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन ग्रुप के मेंबर को पुलिस ने सेक्स से जुड़े कई ऐसे और चीजों में पाया जो आम तौर पर भारत में कम चलन में हैं। पुलिस अब इस ग्रुप की भी जांच कर रही है। इस मामले में कई और आरोपियों को पुलिस ने कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से भी गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास