लाइव न्यूज़ :

फेक पुलिस वाले ने पहले दो नाबालिगों को धमकाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया रेप, जानें कैसे पकड़ा गया 14 केस वाला यह आरोपी

By आजाद खान | Updated: January 3, 2022 15:38 IST

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में यह कबूला है कि उसने एक फेक पुलिस वाला बनकर नाबालिगों को अपने जाल में फंसाया है।

Open in App
ठळक मुद्देखुद को पुलिस वाला बताकर एक शख्स के दो नाबालिगों के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। आरोपी है कि आरोपी ने पहले धमकाया फिर उनके साथ जबरदस्ती की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आंध्र प्रदेश:आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से ही 14 मामले चल रहे थे इस बीच उसने दो नाबालिगों को धमका कर उसके साथ जबरदस्ती भी करने का आरोप लगा है। अपने छुट्टियों पर अपने दोस्तों से मिलने गई नाबालिगों को आरोपी ने पहले धमकाया और फिर उन्हें अकेले में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। नाबालिगों के मुताबिक, आरोपी ने खुद को पुलिस वाला बता कर उन्हें पहले धमकाया और फिर बाद में उनके साथ जबरदस्ती की।  

नाबालिगों को ऐसे फंसाया आरोपी ने

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए अपने दोस्त के पास गई थी। वे लोग जब अपने दोस्त के साथ एक तालाब के पास घूम रहे थे तब आरोपी की नजर दोनों नाबालिगों पर पड़ी और उसने उन्हें फंसाने का प्लान बनाया। इसके बाद जब दोबारा वो नाबालिग अपने दोस्तों के साथ उस तालाब पर पहुंची तो आरोपी वहां पहुंचकर उसे धमकाने लगा। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ घूम रही दोनों नाबालिगों की तस्वीरें पहले ही खिंच ली थी और उसी को देखा कर उन्हें धमकाने लगा। इसके बाद उसके दोस्तों को घर भेजकर आरोपी ने दोनों को एक सुनसान जगह ले गया और फिर उनके साथ रेप किया।

वार्डेन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ

इस घटना के बाद जब नाबालिगों ने अपने हॉस्टल के वार्डेन से इसकी शिकायत की तो मामला थाने में दर्ज हुआ। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूला कि वह फेक पुलिस वाला बनकर उनको धमकाया था और उनके साथ रेप भी किया था। पीड़ितों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में विजयनगरम पुलिस के प्रमुख दीपिका एम पाटिली ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइमआंध्र प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा