लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने नाबालिग बेटी का किया सौदा, 2.5 लाख में लड़की को बेचा-ऐसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

By आजाद खान | Updated: August 30, 2023 09:43 IST

दावा है कि महिला ने अपनी बेटी को 2.5 लाख में बेचने के बाद खुद भी शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी मां सहित चार और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी प्रेमी के साथ रहने के लिए महिला ने अपनी बेटी को बेच दिया है। लड़की के दादा और चाचा के पुलिस शिकायत के बाद मामले की जानकारी मिली है।ऐसे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मां सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली:  झारखंड की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपनी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर सौदा करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने 14 साल की लड़की को कथित तौर पर मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति को बेच दिया था जिसकी उम्र बच्ची के उम्र से दोगुनी बताई जा रही है और वह उससे शादी भी कर लिया है। 

सूत्रों के मुताबिक, युवती का सौदा कथित तौर पर ढाई लाख रुपये में हुआ था, हालांकि पुलिस ने अभी सटीक रकम की पुष्टि नहीं की है। मामला तब सामने आया जब लड़की के दादा और चाचा ने महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। दावा है कि शिकायत से पहले महिला ने भी अपने प्रेमी से शादी कर ली थी और जिसे अपनी बेटी को बेची थी वह शख्स उससे भी शादी कर लिया था। 

क्या है पूरा मामला

मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके का है। यह घटना करीब डेढ़ साल पहले घटी है जब महिला ने अपनी बेटी को एक शख्स को बेच दी थी। यह लेनदेन गोबरसही की एक महिला द्वारा हुआ है और कथित तौर पर 2.5 लाख में लड़की को बेचा गया है। अपनी बेटी को बेचने के बाद लड़की की मां ने अपने प्रेमी से दिल्ली में शादी भी कर ली थी। 

बता दें कि झारखंड की रहने वाली लड़की के पिता रोजगार के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आ गए थे। अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोबरसही में वे किराए के एक मकान में रहते थे। ऐसे में जब लड़की 12 साल की थी तो उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद महिला पड़ोस के एक लड़के के साथ प्रेम करने लगी थी और वह लड़का महिला से शादी भी करने के लिए तैयार था। लेकिन कथित तौर पर वह लड़की की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था। 

पुलिस से शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि लड़की के दादा ने रांची के रातू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। नतीजतन, वहां एक "जीरो एफआईआर" दर्ज की गई और मामला बाद में मुजफ्फरपुर के सदर पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। स्थिति पर जल्दी कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक त्वरित अभियान चलाया जिसके परिणामस्वरूप आरोपी मां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और फिलहाल वह सुरक्षात्मक हिरासत में है। इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बारे में नाबालिग के विवरण को अदालत में प्रस्तुत एक आधिकारिक बयान में दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, सदर अस्पताल में युवा लड़की का चिकित्सीय मूल्यांकन किया गया है, जिसके निष्कर्षों को सुरक्षित रूप से सील कर दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमNew DelhiझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये