लाइव न्यूज़ :

नई दिल्लीः मेरी पत्नी का संबंध किसी और के साथ?, मुंबई से ट्रक लेकर दिल्ली पहुंचा और घूमने ले जाने का बहाना बनाकर केबिन में मारा, हरियाणा का रहने वाला पति प्रदीप अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 11:34 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया, "ट्रक के केबिन के अंदर एक शव के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे खून से लथपथ एक शव केबिन में मिला। मृतक महिला बिहार के पटना की थी।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रदीप ने 11 नवंबर को नवी मुंबई से अकेले ही ट्रक से यात्रा शुरू की।13 नवंबर की रात को दिल्ली पहुंचा।14 नवंबर को अपनी पत्नी को भी साथ चलने के लिए बुलाया।

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव एक ट्रक में चालक के केबिन में मिला। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रदीप (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो हरियाणा में हांसी के उमरा गांव का निवासी है और ट्रक चालक है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शनिवार को एक ट्रक के केबिन के अंदर एक शव के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे खून से लथपथ एक शव केबिन में मिला। मृतक महिला बिहार के पटना की थी।"

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रदीप ने 11 नवंबर को नवी मुंबई से अकेले ही ट्रक से यात्रा शुरू की और 13 नवंबर की रात को दिल्ली पहुंचा तथा 14 नवंबर को अपनी पत्नी को भी साथ चलने के लिए बुलाया। पुलिस ने कहा कि प्रदीप ने 19 या 20 नवंबर की रात को ट्रक के अंदर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा