लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर फिल्मी स्टाइल में छापेमारी कर लूट लिए 7-8 लाख रुपए, 7 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 08:15 IST

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, ''अपराध में शामिल आठ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर लूटपाट करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार हुए है। फिल्मी स्टाइल में छापेमारी के बहाने से यह लूटपाट को अन्जाम दिया गया है। इस लूटपाट में पांच से सात की लूटे गए है, पुलिस को अभी भी एक आरोपी की तलाश है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर एक स्वास्थ्य केंद्र (वेलनेस सेंटर) को लूटने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को हुई जब एक महिला सहित चार लोग मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर यहां नेताजी सुभाष प्लेस परिसर स्थित केंद्र के कार्यालय में घुस गए। पांच घंटे तक चली फर्जी छापेमारी के बहाने उन्होंने लगभग पांच से सात लाख रुपए लूट लिए है। 

गिरफ्तारी के बाद और साथियों की बताई पहचान

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया, ''गिरफ्तार आरोपी प्रशांत कुमार पाटिल (29) ने खुलासा किया कि उसने और उसके छह साथियों ने अपराध किया था।'' उन्होंने कहा कि पूछताछ के आधार पर दो अन्य महिलाओं ज्योति (30) और नेहा (22) को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस को अभी भी एक और आरोपी की तलाश है

उपायुक्त ने बताया कि अन्य दो आरोपियों जाहिद खान और संजय मनोचा को मेवात, जबकि फैसल और इमरान को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ''अपराध में शामिल आठ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।'' 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew DelhiमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास