नई दिल्लीः कमरे में युगल रातभर रुके, सुबह बाथरूम में मृत 29 वर्षीय सारिका, 31 साल के पुरुष साथी सचिन अरेस्ट, मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 21:35 IST2025-06-08T21:35:00+5:302025-06-08T21:35:51+5:30

New Delhi: पहाड़गंज स्थित होटल के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 10 बजे नबी करीम पुलिस थाने में पीसीआर को कॉल कर बताया कि जिस कमरे में युगल रातभर रुके थे, उसके बाथरूम में एक महिला बेसुध पड़ी है।

New Delhi 29 year old Sarika found dead hotel 31 year old male companion Sachin arrested death due strangulation rope | नई दिल्लीः कमरे में युगल रातभर रुके, सुबह बाथरूम में मृत 29 वर्षीय सारिका, 31 साल के पुरुष साथी सचिन अरेस्ट, मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण

सांकेतिक फोटो

Highlightsहोटल के स्वागत क्षेत्र पर दिए गए पते से गिरफ्तार किया गया।शनिवार को शाम करीब चार बजे होटल के कमरे में प्रवेश किया था।सुबह केवल सचिन को होटल परिसर से बाहर निकलते देखा गया।

New Delhi: दिल्ली के एक होटल के कमरे में रविवार को 29 वर्षीय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का पुरुष साथी पिछली शाम उसके साथ होटल में ठहरा था जिसे पकड़ा गया है। होटल के स्वागत क्षेत्र में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार मृतक की पहचान सारिका (29) के रूप में हुई है, जबकि पुरुष साथी की पहचान सचिन (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सचिन को आज सुबह होटल से निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसे होटल के स्वागत क्षेत्र पर दिए गए पते से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पहाड़गंज स्थित होटल के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 10 बजे नबी करीम पुलिस थाने में पीसीआर को कॉल कर बताया कि जिस कमरे में युगल रातभर रुके थे, उसके बाथरूम में एक महिला बेसुध पड़ी है। पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और महिला को बेहोश पाया। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों ने शनिवार को शाम करीब चार बजे होटल के कमरे में प्रवेश किया था।

हालांकि, सुबह केवल सचिन को होटल परिसर से बाहर निकलते देखा गया। अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला की मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई है।" मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। 

Web Title: New Delhi 29 year old Sarika found dead hotel 31 year old male companion Sachin arrested death due strangulation rope

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे