लाइव न्यूज़ :

अश्लील सामग्री साझा किए जाने वाले व्हाट्सग्रुप में 24 वर्षीय महिला का मोबाइल नंबर साझा किया, 25 वर्षीय हापुड़ निवासी अरेस्ट, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 10, 2022 20:58 IST

व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हिम्मतपुर गांव के निवासी साजिम खान के रूप में हुई है जो नोएडा में एक निजी कंपनी में टेलर का काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न (मोबाइल) नंबरों से अनपयुक्त संदेश आने लगे।कई अज्ञात नंबरों से अश्लील वीडियो, फोटो एवं संदेश आ रहे हैं।पीड़िता का मोबाइल नंबर इस कथित ग्रुप में साझा किया था।

नई दिल्लीः अश्लील सामग्री साझा किये जाने वाले एक व्हाट्सग्रुप में एक महिला का मोबाइल नंबर साझा कर कथित रुप से उसे परेशान करने को लेकर 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हिम्मतपुर गांव के निवासी साजिम खान के रूप में हुई है जो नोएडा में एक निजी कंपनी में टेलर का काम करता है। पुलिस ने बताया कि साजिम खान ने इस ग्रुप में पीड़िता का मोबाइल नंबर साझा किया जिसके बाद उसे विभिन्न (मोबाइल) नंबरों से अनपयुक्त संदेश आने लगे।

यह मामला तब सामने आया है जब 24 वर्षीय इस महिला ने पुलिस से शिकायत की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक व्हाट्सग्रुप में उसका नंबर साझा कर दिया है और तब से उसके मोबाइल नंबर पर कई अज्ञात नंबरों से अश्लील वीडियो, फोटो एवं संदेश आ रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि जांच के दौरान उस व्यक्ति का ब्योरा जानने के लिए व्हाट्सअप को एक पत्र भेजा गया जिसने पीड़िता का मोबाइल नंबर इस कथित ग्रुप में साझा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी टीम ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हिम्मतपुर गांव में अपमानजनक संदेश भेजने वाले इस मोबाइल नंबर के ग्राहक पर ध्यान केंद्रित किया जिसके बाद सिमकार्ड के मालिक नाजिम अली तक जांच पहुंची, पूछताछ में उसने बताया कि यह कथित सिमकार्ड उसके बड़े भाई साजिम खान द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि तब पुलिस टीम ने नोएडा में आरोपी को तलाशा और वह अपनी कंपनी के समीप एक पार्क में मिला। पुलिस ने कहा कि इस अपराध में उपयोग किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है । उसके अनुसार महिला का नंबर प्राप्त कर लेने के बाद साजिम खान ने पीड़िता से बातचीत शुरू करने की कोशिश की लेकिन उसने (पीड़िता ने) इसकी जानकारी अपने पति को दे दी।

कलसी के मुताबिक महिला के पति ने आरोपी को फोन किया और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि उसके बाद बदला लेने के लिए साजिम खान लिंक के माध्यम से एक व्हाट्सग्रुप से जुड़ गया जहां अश्लील सामग्री साझा की जाती है तथा साजिम खान ने उस ग्रुप में महिला का नंबर डाल दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली