लाइव न्यूज़ :

नई दिल्लीः 19 वर्षीय विकास ने चाकू घोंपकर मनीष को मार डाला और हिमांशु को किया घायल, आखिर कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 17:38 IST

​​​​​New Delhi: पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) अभिषेक धानिया के अनुसार इलाके में झगड़े और चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौर्या एन्क्लेव पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष और हिमांशु को घायल अवस्था में पड़े पाया। मनीष के पेट में चाकू के कई वार होने के कारण मौत हो गई।भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया

New Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने और दूसरे को घायल करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि उसने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को मौर्या एन्क्लेव में हुई जब मनीष और हिमांशु को विकास ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। विकास को उनमें से एक ने धमकाया था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) अभिषेक धानिया के अनुसार इलाके में झगड़े और चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौर्या एन्क्लेव पहुंची।

वहां मनीष और हिमांशु को घायल अवस्था में पड़े पाया। उन्होंने बताया कि उन्हें भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां मनीष के पेट में चाकू के कई वार होने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि हिमांशु की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। धानिया ने कहा, "पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सबूतों के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापे मारे।

जिसके बाद पीतमपुरा निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।" डीसीपी के मुताबिक, विकास ने पुलिस को बताया कि मनीष ने उसे धमकाया और अपमानित किया था, इसलिए उसने गुस्से में आकर जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली