लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के रहने वाले, 18 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा से सामूहिक रेप, पार्टी में बुलाया और पेय पदार्थ पिलाकर किया बेहोश और जब होश आया तो, वीडियो बनाकर कई बार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 12:19 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर इस घटना का वीडियो बनाया और लगभग एक महीने तक छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे 18 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।छात्रा को एक होटल में आमंत्रित किया था।

New Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के एक होटल में एक व्यक्ति और उसके दो साथियों ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम की 18 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर इस घटना का वीडियो बनाया और लगभग एक महीने तक छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा।

आरोपी फिलहाल फरार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा और मुख्य आरोपी दोनों हरियाणा के एक ही जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने छात्रा के बयान का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसने छात्रा को एक होटल में पार्टी में आमंत्रित किया था।

छात्रा ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसे पेय पदार्थ दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब वह होश में आई, तो उसने पाया कि तीनों ने उससे बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

उप्र: किशोरी से कार में सामूहिक बलात्कार

पड़ोसी ललितपुर जिले के जखौरा इलाके में एक किशोरी के साथ चलती कार में दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की (18) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चार अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से गाँव से बाहर जा रही थी, तो बांसी रोड पर कार सवार नितिन ठाकुर (22) और उसके एक अज्ञात साथी ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया, उसके साथ बलात्कार किया और उसे छोड़ कर भाग गए।

ललितपुर के जखौरा थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नितिन ठाकुर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जाँच में पता चला है और लड़की पिछले दो-तीन महीनों से नितिन के संपर्क में थी और उनके बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा