लाइव न्यूज़ :

नई दिल्लीः 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, फैक्टरी मालिक समेत तीन अरेस्ट, नशीला पदार्थ मिलाकर कोला पिलाया और घटना का अंजाम दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2022 22:47 IST

आरोपियों की पहचान टिकरी कैंप निवासी नरेंदर (40), मोहित (22) और परविंदर (30) के रूप में हुई है, दोनों नरेला निवासी हैं। यह घटना बुधवार रात की है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएसआईआईडीसी नरेला की फैक्टरी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सूचना मिली।पीड़िता को कथित तौर पर कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कोला पिलाया गया। आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला इलाके में पेशे से श्रमिक 15 वर्षीय किशोरी से नियोक्ता समेत तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बातया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

आरोपियों की पहचान टिकरी कैंप निवासी नरेंदर (40), मोहित (22) और परविंदर (30) के रूप में हुई है, दोनों नरेला निवासी हैं। यह घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में डीएसआईआईडीसी नरेला की किसी फैक्टरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को कथित तौर पर कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कोला पिलाया गया और उसे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसे बाइक पर बिठाकर उसके घर के बाहर गली में छोड़ दिया।

लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गई। अधिकारी ने कहा कि जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि नियोक्ता सहित तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस ने तीन घंटे के भीतर डीएसआईआईडीसी नरेला में उनके ठिकानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान नरेंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि नरेंद्र अपनी छोटी इकाई चलाता है, जहां उनके दो सहयोगियों और पीड़िता सहित छह कर्मचारियों के साथ जूते-चप्पल के तल्ले बनाए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसकी हालत अब स्थिर है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा