लाइव न्यूज़ :

नेपाली शख्स ने गुरुग्राम में कर दिया कांड, बीवी को ऐसे उतारा मौत के घाट कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला हत्या का खौफनाक राज, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2024 12:11 IST

गुरुग्राम में नेपाली शख्स ने अपनी बीवी को इस तरह से मौत के घाट उतारा कि अगर पुलिस उसके शातिर दिमाग को न परखती तो उसके जुर्म से कभी पर्दा ही नहीं उठता।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में नेपाली शख्स ने अपनी बीवी को इस तरह से मौत के घाट उतारापुलिस अगर आरोपी के शातिर दिमाग को न परखती तो उसके जुर्म से कभी पर्दा ही नहीं उठताआरोपी ने बीवी की हत्या करके बीमारी से उसकी मौत का ढोग रचा था

गुरुग्राम: नेपाल से रोजीरोटी की तलाश में देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में रह रहे एक 24 साल के नेपाली शख्स ने अपनी बीवी को इस तरह से मौत के घाट उतारा कि अगर पुलिस उसके शातिर दिमाग को न परखती और मृतका के शव का पोस्टमार्टम न कराती तो उसके जुर्म से कभी पर्दा ही नहीं उठता।

जी हां, एक बेहद शातिर कातिल ने अपनी बीवी की धड़कने कुछ इस कदर खामोश की कि ऐसा लगा मानो वो बीमारी से मर गई हो लेकिन कहते हैं कि न कि कानून की तेज निगाहों के अपराधी बच नहीं सकती है। उस नेपाली शख्स के साथ भी ऐसा कुछ हुआ और पुलिस ने उसकी चालाकी को भांप लिया, जिसके कारण वो सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया।

इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नेपाली शख्स ने बेहद चालाकी से अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर खुद की उसकी बीमारी का बहाना बनाकर शव ठिकाने लगाने की कोशिश में था। लेकिन संदेह के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने मृतका के शव परीक्षण कराया, जिसके रिपोर्ट में यह राज उजागर हो गया कि उसके पति ने ही गला घोंटकर उसकी हत्या को अंजाम दिया है।

पुलिस की माने तो उन्हें इस खौफनाक कत्ल के बारे में अस्पताल से जानकारी मिली, जहां शांति नाम की महिला को उसका पति तपरस जोशी बीते रविवार रात को लाया था।

कत्ल के इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला को उसका पति तपरस जोशी बीमारी का बहाना अस्पताल लाया था। डॉक्टरों ने जब महिला के शरीर की जांच की तो देखा कि उसका गला घोंटने का प्रयास हुआ है और उसके गले पर नाखून के निशान थे। उसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौते पर पहुंची और जांच शुरू की।"

पुलिस के मुताबिक तपरस जोशी और पत्नी 15 दिन पहले ही नेपाल के डोडी जिले से काम से सिलसिले में गुरुग्राम आए थे। दोनों सेक्टर-53 के सरस्वती कुंज स्थित एक पीजी में रहते थे और काम किया करते थे।

पुलिस ने डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने फौरन मृतका का पोस्टमार्टम कराया और फिर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी तरपस जोशी को लेकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनके बीच में किसी बात को लेकर बहस हुई और बात बिगड़ गई। उसके बाद उसने अपनी बीवी के पेट में लात से हमला किया और गुस्से में आकर उसी के दुपट्टे से उसका ही गला घोंट दिया था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यागुरुग्रामPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज