लाइव न्यूज़ :

बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2018 18:17 IST

बताया जाता है कि बच्चों का मामूली विवाद इतना बढ गया कि राम अवतार नाम के युवक ने अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ मिलकर महादलित महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। 

Open in App

पटना, 8 सितंबर: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप आज सुबह एक महादलित महिला की फ्डोस के लोगों के द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद में चालीस वर्षीय महिला को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बच्चों का मामूली विवाद इतना बढ गया कि राम अवतार नाम के युवक ने अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ मिलकर महादलित महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। 

एसडीपीओ अनवर जावेद ने बताया कि पूर्व में दोनों परिवारों में विवाद था। इसको लेकर कल देर रात आपस में रोडेबाजी भी हुई थी। लेकिन तब मामला शांत पड़ गया था। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक 50 वर्षीय माला देवी वर्षों से अंबेडकर चौक के समीप सरकारी भूमि पर झोपड़ी बनाकर रहती थी। जो बांस का सुप, दौरा और बेना बनाकर बाजार में बेचती थी। बीते बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर उसके पड़ोसी हीरामुनी देवी से मारपीट हुई थी। मृतक माला देवी के परिजनों का आरोप है कि हीरामुनी देवी ने अपने लोगों के साथ मिलकर माला देवी के पति विश्वनाथ राम की पिटायी कर दी। जिससे विश्वनाथ राम की मौत हो गई। 

हालांकि परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की तथा शव का दाह संस्कार सोन नद तट पर कर दिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार की देर शाम से ही दोनों पक्षों में विवाद पून: शुरू हो गया। तीन दिन पूर्व माला देवी के पति की मौत और आज माला देवी की पीटकर हत्या किए जाने के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों ने पडोसी हिरामुनी देवी व उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दिए। मारपीट इतना हिंसक रूप ले लिया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष हर्वे-हथियार के साथ बीच सडक पर उतर गए और एक दूसरे के जान से मारने पर उतारू हो गए।

सूचना के बाद भी देर तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। आखिर अंततः परिजनों ने शव को लेकर डेहरी नगर थाना पहुंचे। सूचना पर मौके पहुंचे एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके से हिरामुनी देवी, रंग बहादुर और रामअवतार डोम को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र सत्येंद्र कुमार के बयान पर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने सूचना के बाद समय से स्थल पर नहीं पहुंचने के लिए पुलिस गश्ती को फटकार भी लगाई। एसडीपीओ ने कहा घटना में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

इधर, परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान महिला ने आज दम तोड दिया। पुलिस ने इस मामले में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में सघन अभियान चला रही है। वहीं, इस मामसे में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फरार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट