UP Ki Khabar: बुलंदशहर में पड़ोसी पर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:27 IST2020-07-25T05:27:59+5:302020-07-25T05:27:59+5:30

महिला का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है और व्यक्ति भी वहीं अपने परिवार के साथ रहता है।

Neighbors accused of raping a woman in Bulandshahr | UP Ki Khabar: बुलंदशहर में पड़ोसी पर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsएक दिन पीड़िता के पति घर से बाहर गए थे और रात में आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।पीड़िता का दावा है कि दो साल पहले व्यक्ति ने उसका कथित तौर पर नहाते हुए वीडियो बना लिया था।

बुलंदशहर (उप्र): बुलंदशहर में 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर एक विवाहिता से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। व्यक्ति महिला का पड़ोसी है और उस पर आरोप है कि उसने पिछले दो साल में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया तथा उसका नहाते हुए बनाया गया कथित वीडियो अपलोड करने की धमकी दी।

पीड़िता सिकंदराबाद कस्बे में रहती है। उसने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर शिकायत की है। महिला का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है और व्यक्ति भी वहीं अपने परिवार के साथ रहता है।

कोतवाली के निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है लेकिन उनका कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का दावा है कि दो साल पहले व्यक्ति ने उसका कथित तौर पर नहाते हुए वीडियो बना लिया था।

एक दिन पीडि़ता के पति बाहर गए थे और रात में आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही वह इस अग्निपरीक्षा का सामना कर रही है। पीड़िता ने बताया कि व्यक्ति ने कई बार उसे वीडियो वायरल करने और उसके नन्हें बच्चे को मारने की धमकी दी।

उसने कहा कि 10 दिन पहले भी व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन महिला ने इसके बारे में अपने परिवार को जानकारी दे दी। 

Web Title: Neighbors accused of raping a woman in Bulandshahr

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे