लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 7 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बर्बर रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप

By भारती द्विवेदी | Updated: September 19, 2018 16:07 IST

लगभग रात बारह बजे बच्ची जैसे-तैसे हालत में अपने घर पहुंची और घरवालों को अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबर: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक सात साल की बच्ची के साथ रेप की दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोपी सलमान बच्ची के पड़ोस में रहता है। आरोपी ने ना सिर्फ बच्ची के साथ रेप किया है बल्कि रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप भी डाला है। रेप के दौरान जब बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की, तब आरोपी ने बच्ची की बुरी तरह पिटाई भी की है। बच्ची की हालत खराब होने की वजह से उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानिए पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची शाम में अपने घर के पास ही एक मंदिर में प्रसाद लेने के लिए जा रही थी, जब नशे में धुत आरोपी (20 साल) ने बच्ची को अकेले जाते हुए देखा। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर मंदिर स्थित पार्क ले गया। क्योंकि बच्ची पहले से ही उसे जानती थी इसलिए वो साथ चली गई। पार्क ले जाने के बाद आरोपी ने पहले बच्ची का हाथ-पैर बांधा, फिर उसके साथ रेप किया। रेप का विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की पिटाई की, जब उससे भी उसका मन नहीं माना तो उसने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप डाल दिया।

लगभग रात बारह बजे बच्ची जैसे-तैसे हालत में अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए हादसे की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां उसे और कुछ लोगों के साथ उसे लेकर मंदिर स्थित पार्क पहुंचे, जहां आरोपी मिल गया। बच्ची ने इशारा करके आरोपी की पहचान की, जिसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को मौके से सबूत के तौर पर वो पाइप भी मिला है, जो आरोपी ने पीड़ित बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाला था।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद बच्ची को देखने जीटीबी अस्पताल पहुंची थीं।  वहां उन्होंने बच्ची की हालत का जायजा लेने के बाद  बच्ची की कानूनी लड़ाई में पूरी तरह मदद करने और मुआवजा दिलाने की बात कही है। 

टॅग्स :रेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO