लाइव न्यूज़ :

छह वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, दुष्कर्म का प्रयास असफल रहने पर दबाया गला

By भाषा | Updated: August 10, 2019 12:03 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि बच्चे के पड़ोस में रहने वाले आरोपी योगेश को सीसीटीवी फुटेज के सहारे शनिवार रात पकड़ा गया जिसमें वह बच्चे के पीछे जाता दिख रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देछह वर्षीय एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन जब वह सफल नहीं हो सका तो उसने उसकी हत्या कर दी।

मथुरा, 10 अगस्तः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छह वर्षीय एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि बच्चे के पड़ोस में रहने वाले आरोपी योगेश को सीसीटीवी फुटेज के सहारे शनिवार रात पकड़ा गया जिसमें वह बच्चे के पीछे जाता दिख रहा था।

योगेश ने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन जब वह सफल नहीं हो सका तो उसने उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चे के परिजन ने योगेश को पहचान लिया जो उनका शादीशुदा पड़ोसी था और उसका बच्चे के घर आना-जाना था। बच्चा उसे चाचा कहता था।

गौरतलब है कि शंकर विहार कॉलोनी निवासी जयप्रकाश का छह वर्ष का बेटा गुरुवार सुबह घर से अचानक गायब हो गया। चार घंटे की तलाश के बाद उसका शव घर से आधा किमी की दूरी पर मिला था। पुलिस कप्तान ने बताया कि चार वर्ष पूर्व भी योगेश पर कॉलोनी के ही एक अन्य बच्चे की हत्या का आरोप लगा था।

तब भी एक बच्चे की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। एसएसपी ने इस मामले का कम से कम समय में खुलासा करने वाली पुलिस टीम के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा