लाइव न्यूज़ :

NEET-Graduate Question Paper Leak Case: चार अभ्यर्थियों और परिवार के सदस्य सहित 13 अरेस्ट, नीट-स्नातक प्रश्नपत्र लीक मामले में बिहार पुलिस ने कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 12:29 IST

NEET-Graduate Question Paper Leak Case: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई। ईओयू ने कहा कि अब तक जांच पटना पुलिस की विशेष टीम कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देचार अभ्यर्थियों और उनके परिजनों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बीपीएससीशिक्षक भर्ती परीक्षा-3 प्रश्नपत्र लीक मामले में भी शामिल है।सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू के अधिकारी उनसे हिरासत में पूछताछ करेंगे।

NEET-Graduate Question Paper Leak Case: बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक चार अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई। ईओयू द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ''अब तक इस मामले की जांच पटना पुलिस की विशेष टीम कर रही थी।

अब तक चार अभ्यर्थियों और उनके परिजनों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों में से एक व्यक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा-3 प्रश्नपत्र लीक मामले में भी शामिल है।'' विज्ञप्ति के मुताबिक, ''सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू के अधिकारी उनसे हिरासत में पूछताछ करेंगे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये हैं।'' विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक की जांच से पता चला है कि नीट-स्नातक के प्रश्न पत्र और उनके उत्तर पांच मई की परीक्षा से पहले ही लगभग 35 अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिये गये थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeनीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास