लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं की हत्या, एनसीपी विधायक सहित चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2018 20:02 IST

शिवसेना कार्यकर्ताओं की हत्या के संबंध में राकांपा विधायक संग्राम जगताप और एक संदिग्ध शूटर सहित चार लोगों को आज गिरफ्तार किया।

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैलः अहमदनगर पुलिस ने शिवसेना के एक स्थानीय नेता और एक पार्टी समर्थक की कल हुई हत्या के संबंध में राकांपा विधायक संग्राम जगताप और एक संदिग्ध शूटर सहित चार लोगों को आज गिरफ्तार किया। क्षेत्र में निकाय उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद केडगांव के शाहूनगर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कल शाम संजय कोतकर (35) और वसंत थुबे (40) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

एक अधिकारी ने कहा , ‘‘हमने शिवसेना के दो स्थानीय नेताओं की हत्या के सिलसिले में राकांपा विधायक संग्राम जगताप (33), बालासाहेब कोतकर (59), संदीप गुंजाल (28) और भानुदास कोतकर (44) को गिरफ्तार किया है। ’’ उन्होंने कहा कि चार आरोपियों में से गुंजाल ने अपराध में कथित रूप से शामिल हथियार के साथ पारनेर थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस को गुंजाल के शूटर होने का संदेह है। 

गुंजाल ने पुलिस से कहा कि उन्होंने पुरानी रंजिश के कारण यह अपराध किया और हत्या का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। सभी आरोपियों को आज स्थाऩीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 12 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने विधाय के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया। 

इस बीच , जगताप के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के बाद अहमदनगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तोड़फोड़ की। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ पर कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 31 अन्य फरार हैं। उन्होने कहा कि हत्या के संबंध में दो अन्य विधायकों अरुण जगताप (राकांपा) और शिवाजी कार्डिले ( भाजपा ) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह