लाइव न्यूज़ :

नयागढ़ः पति शिशिर साहू पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी नमिता और बेटा अभिषेक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 11:39 IST

सामंतराय ने बताया कि शुक्रवार रात जिले के बारामासीदंडा क्षेत्र स्थित दंपति के घर में हुई इस घटना में नमिता को मामूली चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देशिशिर पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।घर के अंदर से शिशिर का अधजला शव बरामद किया गया।टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

भुवनेश्वरः ओडिशा के नयागढ़ जिले में पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नयागढ़ जिले के शिशिर साहू के रूप में की गई है। नयागढ़ के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ज्योति रंजन सामंतराय ने रविवार को बताया कि शिशिर का अधजला शव बरामद होने के एक दिन बाद उसकी पत्नी नमिता और पुत्र अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। सामंतराय ने बताया कि शुक्रवार रात जिले के बारामासीदंडा क्षेत्र स्थित दंपति के घर में हुई इस घटना में नमिता को मामूली चोटें आईं।

जबकि अभिषेक पूरी तरह सुरक्षित है। सामंतराय ने बताया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नमिता ने अभिषेक की मदद से शिशिर पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घर के अंदर से शिशिर का अधजला शव बरामद किया गया।

इसके बाद पत्नी और पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी और पुत्र ने अपराध कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि पारिवारिक विवाद के कारण शिशिर की हत्या की गई। शिशिर नियमित रूप से घर नहीं आता था और घर पर भी कम ही रहता था।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?