लाइव न्यूज़ :

मदरसा में जूनियर से 2 वरिष्ठ 6 माह से कर रहे थे कुकर्म, 12-15 साल के 5 नाबालिग आरोपियों ने लड़के की गला घोंटकर हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 14:54 IST

पीड़ित के साथ दो वरिष्ठ छात्रों ने दुष्कर्म किया था, जिसमें मदरसे का 15 वर्षीय वरिष्ठ छात्र भी शामिल था। हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे 12 से 15 साल की उम्र के पांच नाबालिग आरोपियों को शनिवार को पकड़ा गया।वरिष्ठ छात्रों को कनिष्ठ छात्रों के यौन शोषण के कृत्य का खुलासा करने की धमकी दी थी। यौन शोषण किया जा रहा था और 31 अगस्त को उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया था।

भुवनेश्वरः ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक मदरसे के पांच नाबालिग छात्रों को संस्थान के 12 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह वारदात दो सितंबर को नयागढ़ जिले के रानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में हुई। नयागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुभाष चंद्र पांडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने तीन सितंबर को एक मामला दर्ज किया और 12 से 15 साल की उम्र के पांच नाबालिग आरोपियों को शनिवार को पकड़ा गया।

 

एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कटक जिले के बदाम्बा क्षेत्र का रहने वाले पीड़ित लड़के ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ छात्रों को कनिष्ठ छात्रों के यौन शोषण के कृत्य का खुलासा करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित का मदरसे के एक वरिष्ठ छात्र द्वारा पिछले छह महीनों से कथित तौर पर यौन शोषण किया जा रहा था और 31 अगस्त को उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया था।

पांडा ने कहा कि, हालांकि सेप्टिक टैंक से पीड़ित का शव बरामद होने के बाद शुरू में यह एक दुर्घटना प्रतीत हुई, लेकिन बाद में साक्ष्यों से पता चला कि उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या की गई। एएसपी ने कहा, ‘‘पता चला है कि पीड़ित के साथ दो वरिष्ठ छात्रों ने दुष्कर्म किया था, जिसमें मदरसे का 15 वर्षीय वरिष्ठ छात्र भी शामिल था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया।’’ मुख्य आरोपी और उसके चार साथियों ने लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया, ‘‘पांचों को पकड़ कर अदालत में पेश किया गया।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अंगुल के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपPoliceओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली