लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Samachar: नक्सलियों ने सरेआम ठेकेदार की हत्या की, पुलिस ने कहा- सड़क निर्माण के विरोध में मर्डर

By भाषा | Updated: March 25, 2020 08:08 IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस के मुताबिक मृतक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क के मुख्य ठेकेदार था। ठेकेदार जब निर्माणाधीन सड़क के करीब था, तब नक्सलियों ने हत्या की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने वहां से भागने से पहले वहां खड़े दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी।घटना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है।

बीजापुरछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की हत्या कर दी तथा दो वाहनों और एक मशीन में आग लगा दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरककोड़ी से भंडारपाल तक बन रहे सड़क पर नक्सलियों ने ठेकेदार शेखर की हत्या कर दी तथा वाहनों और मशीन में आग लगा दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क के मुख्य ठेकेदार ने शेखर को सड़क निर्माण का काम दिया था। उन्होंने बताया कि शेखर जब निर्माणाधीन सड़क के करीब था तब हथियार बंद नक्सली वहां पहुंचे और उन्होंने शेखर की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने वहां से भागने से पहले वहां खड़े दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह