लाइव न्यूज़ :

बिहारः नक्सलियों ने रेता युवक का गला, शव उठाते ही हुआ बड़ा हादसा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2018 17:19 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लखीसराय के विरुपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। नक्सलियों ने लिखी पर्ची में मृतक को पुलिस का जवान बताया था।

Open in App

पटना, 14 अगस्तःबिहार के जमुई जिले में जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर चंद्रमण्डीह थाना क्षेत्र के सतपोखरा मंदिर के समीप सोमवार की देर रात नक्सलियों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिस लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस जब शव को उठाने गई तो विस्फोट हो गया। इस हादसे में थानेदार सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लखीसराय के विरुपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। नक्सलियों ने लिखी पर्ची में मृतक को पुलिस का जवान बताया था। बताया जाता है कि छोटू गांव में घूमकर काजू, किशमिश और छोहाड़ा की बिक्री करता था। उसने अपना रहने का आवास जसीडीह में रखा था। 

सोमवार की देर रात तक जब छोटू अपने जसीडीह आवास नहीं पहुंचा तो उसके अन्य साथियों ने मंगलवार सुबह खोज करना शुरू किया। इस दौरान छोटू का शव सतपोखरा स्थित गीता नाथ मंदिर के समीप उसका शव पाया गया। वहीं, नक्सलियों के पोस्टर में लिखा है कि पार्टी विरोधी, जन विरोधी काम करने वाले को यही सजा मिलेगी। निवेदक के रूप में भाकपा माओवादी लिखा है। 

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जब शव को उठाने लगे तो शव के नीचे दबा प्रेशर बम फट गया। बम विस्फोट होने से विस्फोट के छींटे लगने से थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। बम विस्फोट होने से चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष की आंख जख्मी हो गई है। वहीं, सीआरपीएफ के एसिसटेंट कमांडेंट ब्रजेश कुमार भी जख्मी हो गये हैं। उनकी आंख में भी चोट लगी है। मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। 

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी चंद्रमंडीह थाना पहुंच चुके हैं। मौके से पुलिस ने नक्सली पर्चा और मृतक की आइडी बरामद की है। घायल थानेदार और एक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए तत्काल देवघर भेजा गया है।

टॅग्स :हत्याकांडनक्सलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह