लाइव न्यूज़ :

झारखंड के लातेहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 लाख के इनामी नक्सली चंदन खरवार उर्फ संजीवन जी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2023 20:07 IST

गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 68 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के पास से पुलिस ने दो राइफल और 370 गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नक्सली चंदन खरवार उर्फ संजीवन जी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 68 मामले दर्ज हैंनक्सली के पास से पुलिस ने दो राइफल और 370 गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरे पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली चंदन खरवार उर्फ संजीवन जी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 68 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के पास से पुलिस ने दो राइफल और 370 गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया है।

इस संबंध में लातेहार पलामू रेंज के आईजी राजकुमार ने बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को जानकारी मिली थी कि नक्सलियों का दस्ता मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगलों सक्रिय हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की तो नक्सली चंदन खेरवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसके अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान गिरफ्तार नक्सली के पास से दो इंसास राइफल और 370 गोलियां बरामद की गई हैं। 

वहीं लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बूढ़ापहाड़ इलाके से भागने के बाद नक्सली भटक रहे हैं और इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चंदन खरवार कई वर्षों से हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहा था। लातेहार और आसपास के जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ 68 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस सभी मामलों में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

टॅग्स :नक्सलझारखंडJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह