लाइव न्यूज़ :

महिला नक्सली कमांडर का पुलिस ने किया इंकाउंटर, सिर पर था 8 लाख का इनाम

By भाषा | Updated: November 22, 2018 02:29 IST

अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को आज पुशपाल थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपए की इनामी एक महिला नक्सली कमांडर को मार गिराया है सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के पुशपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतलनार और डोंडीपदर गांव के पास सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में म​हिला नक्सली को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को आज पुशपाल थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब चिंतलनार और डोंडीपदर गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां महिला नक्सली कमांडर ज्योति मुड़ियामी का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ज्योति पिपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के प्लाटून नंबर 31 की कमांडर थी। उस पर आठ लाख रुपए का ईनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्योति कांगेर घाटी क्षेत्र में स​क्रिय थी। उसने छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा से लगे क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस का अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई