लाइव न्यूज़ :

नवादाः तीन सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर दी जान, घटना के बाद सभी के परिजन हतप्रभ, सामूहिक खुदकुशी की जांच शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2022 17:06 IST

बिहार का मामलाः मृतकों की पहचान महुली गांव निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीय पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 वर्षीय बच्ची कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 वर्षीय बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों सहेली थी और सभी जगह एक साथ ही जाती थी।

पटनाः बिहार में नवादा जिले के नगर थाना इलाके के महुली गांव से तीन सहेलियों के द्वारा एक साथ जहर खाकर अपनी जान दे दिये जाने का मामला सामने आया है। इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। मृतकों में एक विवाहिता है, जबकि दो अविवाहिता हैं।

वहीं तीनों की मौत के बाद परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना 13 अगस्त की है, लेकिन अब मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी एसपी डा गौरव मंगला ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

मृतकों की पहचान महुली गांव निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीय पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 वर्षीय बच्ची कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 वर्षीय बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों सहेली थी और सभी जगह एक साथ ही जाया करती थी।

तीनों नकटी पुल के समीप एक साथ सिलाई सीखने भी जाती थी। 13 अगस्त की शाम को सभी गांव आई और गांव में ही चुपचाप तीनों ने जहर खा लिया, जिसमें से रानी देवी और आशा कुमारी की उसी रात में ही मौत हो गई, वहीं कंचन कुमारी की बुधवार की सुबह मौत हुई। तीनों ने आखिर जहर क्यों खाया और खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है।

घटना के बाद सभी के परिजन भी हतप्रभ हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। कोई भी ग्रामीण इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नहीं है। उधर, सामूहिक खुदकुशी की इस घटना के बाद पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किस वजह से पूरे मामले को छुपाने की कोशिश की गई है।

इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। जो तथ्य सामने आएगी उस अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली