लाइव न्यूज़ :

नवादाः 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने 10 साल की छात्रा से किया हैवानियत?, जब बार-बार दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2025 17:54 IST

Nawada: पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने सोमवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इससे पहले भी कई बार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की बातों को सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए।परिजनों ने गांव वालों के साथ स्कूल में धावा बोल दिया।आरोपी प्रधानाध्यापक वहां से पहले ही फरार हो चुका था।

Nawada: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के एक स्कूल से गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक दरिंदगी के हदें पार कर दी। 50 वर्षीय के प्रधानाध्यापक ने 10 साल की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने मासूम को डरा-धमकाकर एक बार नहीं बल्कि कई बार जिस्मानी संबंध बनाए। आरोपी प्रधानाध्यापक जब बार-बार दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की बातों को सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने गांव वालों के साथ स्कूल में धावा बोल दिया।

लेकिन तब तक आरोपी प्रधानाध्यापक वहां से पहले ही फरार हो चुका था। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने सोमवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इससे पहले भी कई बार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

परिजनों का कहना है कि डर के कारण बच्ची ने पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने परिवार को घटना के बारे में बताया। इस घटना के सामने आने पर गांव वालों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

वहीं इस मामले में डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि मामला छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में नहीं लिया गया है। लेकिन पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली