लाइव न्यूज़ :

14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बाजार से लौट रही थी पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2022 17:07 IST

घटना 29 जनवरी की देर रात की है. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और इस घटना से पुलिस को अवगत कराया.

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को शनिवार की देर रात धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपितों में 5 बकसोती गांव और एक विष्णु नगर का का रहने वाला बताया जाता है.पीडिता ने बताया कि शनिवार को बाजार से खरीदारी करके वह अपने घर लौट रही थी तभी उसे छह युवकों ने पकड़ लिया.

पटनाः बिहार में नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसोती गांव में सकरी नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से 6 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आई है. इस घटना से पूरे इलाके के लोग सन्न हैं.

 

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 29 जनवरी की देर रात की है. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और इस घटना से पुलिस को अवगत कराया.

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को शनिवार की देर रात धर दबोचा. कुछ आरोपित नाबालिग बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपितों में 5 बकसोती गांव और एक विष्णु नगर का का रहने वाला बताया जाता है.

घटना के संबंध में पीडिता ने बताया कि शनिवार को बाजार से खरीदारी करके वह अपने घर लौट रही थी तभी उसे छह युवकों ने पकड़ लिया और जोर जबर्दस्ती करने लगे. उसे जबरन नदी के किनारे ले जाकर युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक वह छह बदमाशों से से एक को पहचानती थी. इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह