नवाब सिंह यादव गिरफ्तार: नाबालिग लड़की को महाविद्यालय से बरामद किया गया, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 16:02 IST2024-08-12T16:00:55+5:302024-08-12T16:02:06+5:30

Nawab Singh Yadav arrested- रविवार देर रात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी महाविद्यालय से बरामद किया गया।

Nawab Singh Yadav arrested Minor girl recovered from college, case registered under POCSO | नवाब सिंह यादव गिरफ्तार: नाबालिग लड़की को महाविद्यालय से बरामद किया गया, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

नवाब सिंह यादव गिरफ्तार: पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Highlightsनवाब सिंह यादव डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रहा हैनाबालिग लड़की को महाविद्यालय से बरामद किया गयापॉक्सो के तहत मामला दर्ज

कन्नौज:  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोपी यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है। 

वहीं सपा नेता और जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा, “नवाब सिंह यादव इस समय समाजवादी पार्टी में नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है और सपा से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है।” पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी महाविद्यालय से बरामद किया गया। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया साथ ही नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए गया है। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस को शिकायत मिली कि आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी नवाब सिंह यादव को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया। 

अधिकारी ने बताया, “मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” पीड़िता ने अपने बयान में सपा नेता नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि नवाब सिंह यादव ने आरोपों की सिरे से खारिज करते हुए उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश करार दिया। 

सपा नेता ने आरोप लगाया कि पीड़िता की मां पहले समाजवादी पार्टी में थी लेकिन अब भाजपा में शामिल हो चुकी है, जिसकी वजह से यह साजिश रची गयी है। इसी बीच आरोपी नेता के समर्थकों ने कोतवाली का घेराव भी किया। कन्नौज की इस घटना पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दावा किया किया, “आरोपी नवाब सिंह यादव सपा का छुटभैया नेता नहीं, बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रहा है।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2014 में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं। 

(इनपुट- भाषा)

Web Title: Nawab Singh Yadav arrested Minor girl recovered from college, case registered under POCSO

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे