लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 2 घंटे के भीतर एक लड़की के साथ तीन लोगों ने किया रेप, हर बार लिफ्ट को लेकर वारदात

By भाषा | Updated: February 26, 2020 15:53 IST

पीड़िता से रेप करने वाले पहला शख्स ऑटो ड्राइवर था। रेप के बाद पीड़िता को ऑटो ड्राइवर मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया था। उसके बाद पीड़िता ने दो स्कूटर वालों से मदद मांगी तो उन्होंने भी रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।आरोपियों के खिलाफ 23 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था।

महाराष्ट्र नवी मुंबई में दो अलग अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ दो घंटे के अंतराल में तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि युवती को 18 फरवरी को घाटकोपर से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ पाई। इसके बाद वह दूसरी ट्रेन पकड़ कर ठाणे जिले के मुम्ब्रा रेलवे स्टेशन पहुंची और रात में स्टेशन में ही सोई। 

उन्होंने बताया कि अगले दिन वह ट्रेन पकड़ कर दिवा स्टेशन पहुंची और वहां उसने पैसे के लिए अपनी नाक की बाली बेंचने में एक महिला की मदद मांगी। लेकिन रात तक वे बाली बेच नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती सड़क पर घूमने लगी और सात करीब साढ़े आठ बजे उसने एक होटल के पास पहुंच कर एक ऑटो चालक को पास के रेलवे स्टेशन में छोड़ने को कहा। इस पर चालक उसे नवी मुंबई के महापे इलाके की एक जर्जर इमारत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी उसे पास के एक मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती ने स्कूटर से दो जा रहे दो व्यक्तियों से मदद मांगी। उन्होंने युवती को स्कूटर में बैठा लिया और घंसोली ले जा कर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 23 फरवरी को मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :रेपमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना