लाइव न्यूज़ :

पढ़ाई को लेकर डांटा तो 15 साल की बेटी ने बेल्ट से मां का गला घोंटा, फिर मां के फोन से पिता को भेजा मैसेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2021 12:22 IST

महाराष्ट्र से दो हैरान करने वाली खबरें आई हैं। एक ओर जहां नवी मुंबई में 15 साल की बेटी ने मां को मार डाला तो वहीं नासिक में मां ने पढ़ाई के लिए 3.5 साल के बेटे की जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई के एरोली में पढ़ाई को डांटे जाने से नाराज बेटी ने मां की गला घोंटकर हत्या की।मां को मारने के बाद बेटी ने पिता को फोन कर बताया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का हुआ खुलासा, नासिक में भी पढ़ाई न करने पर बेटे को मां ने मार डाला।

ठाणे: नवी मुंबई के एरोली में पढ़ाई को डांटे जाने से नाराज किशोरी ने बेल्ट से मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना 30 जुलाई को हुई। 27 जुलाई को पिता ने किशोरी (15) को फोन पर गेम्स खेलने को लेकर डांटा, जिससे नाराज होकर वह रिश्तेदार के घर चली गई थी। 

किशोरी की मां (40) जब उसे बुलाने गई तो लड़की ने लौटने से यह कहते हुए इनकार कर दिया वह पढ़ाई को लेकर परेशान करने से तंग आ गई है। मां उसे लेकर थाने गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया। 30 जुलाई को महिला ने फिर पढ़ाई को लेकर बेटी को डांटा और चाकू दिखाकर धमकाया।

डरी लड़की ने इसके बाद मां को धक्का दिया, जिससे उसका सिर फर्नीचर से जा टकराया। लड़की ने इसके बाद कराटे बेल्ट से अर्धचेतन मां का गला घोंट दिया। लड़की ने फिर पिता के मां के फोन से संदेश भेजा और घर में ताला लगाकर चली गई।

उसने पिता को फोन कर बताया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही। पिता ने रिश्तेदार को फोन किया, जिसने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि महिला मृत पड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा हो गया।

नासिक: पढ़ाई न करने पर बेटे को मां ने मार डाला

कुछ ऐसा ही मामला नासिक से भी आया है जहां मां ने महज साढ़े तीन साल के बेटे को ऑनलाइन पढ़ाई नहीं करने के कारण तकिये से मुंह दबाकर मार डाला। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्य कर ली।

घटना नासिक के पाथर्डी फाटा स्थित साई-सिद्धि अपार्टमेंट की है। यहां शिखा सागर पाठक (32) ने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्य कर ली। पुलिस के अनुसार इससे पहले उसने बेटे रिधान की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस को शिखा के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला। इसी आधार पर पुलिस ने घटना के रहस्य से पर्द उठाया।

पिता सहित दादा-दादी सदमे में

पुलिस जांच में पता चला है कि बेटे रिधान को पढ़ाई करके होशियार बनने के लिए शिखा लगातार प्रताड़ित करती थी। काफी देर तक बहू और पोते के कमरे से बाहर नहीं आने पर सागठ पाठक के माता-पिता चिल्लाने लगे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे। आखिरकार सागर पाठक ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और मां-बेटे का शव देखकर तीनों को बड़ा धक्का पहुंचा। 

टॅग्स :हत्याक्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज