बर्बरता: नवी मुंबई में 5 लोगों ने मिलकर शख्स के साथ किया अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, जान बचाने के लिए कराई गई आपात सर्जरी

By भाषा | Updated: September 25, 2019 17:15 IST2019-09-25T17:15:17+5:302019-09-25T17:15:17+5:30

पुलिस के मुताबिक सारे आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी मादक पदार्थ के सेवन के कारण नशे में थे।

Navi Mumbai man brutalised in a sexual assault by five unidentified persons | बर्बरता: नवी मुंबई में 5 लोगों ने मिलकर शख्स के साथ किया अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, जान बचाने के लिए कराई गई आपात सर्जरी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsअधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीर पीड़ित को पास के अस्पताल ले गये थे। जहां पीड़ित का ऑपरेशन कराया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार व्यक्ति जब सिगरेट पी रहा था तब पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह ले गये और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

नवी मुंबई के वाशी में पांच अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की, जिसके बाद उसका जीवन बचाने के लिये आपात ऑपरेशन करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार शाम को सेक्टर आठ में एक सुनसान जगह पर हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार व्यक्ति जब सिगरेट पी रहा था तब पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह ले गये और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। वाशी पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपी वहां से फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को आशंका है कि संभवत: मादक पदार्थ के सेवन के कारण संदिग्ध नशे में थे। पीड़ित पूरी तरह से बेहोश होने से पहले किसी तरह से मुख्य सड़क पर आया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीर उसे पास के अस्पताल ले गये। उन्होंने बताया कि एक निजी अस्पताल में पीड़ित का ऑपरेशन कराया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 34 (समान मंशा से कई लोगों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Web Title: Navi Mumbai man brutalised in a sexual assault by five unidentified persons

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई