नवी मुंबईः यौन संबंध बनाने की मांग?, 19 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय प्रेमी विशाल शिंदे ने कैब चालक सुरेंद्र पांडे की हथौड़े से पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 20:01 IST2025-04-09T19:58:47+5:302025-04-09T20:01:21+5:30

Navi Mumbai: अधिकारी ने बताचा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे (43) के रूप में हुई है, जो आरोपी युवती रिया सरकनीसिंह का कैब चालक था।

Navi Mumbai Demand sex 19-year-old woman and her 21-year-old lover beat cab driver Surendra Pandey death hammer pune police | नवी मुंबईः यौन संबंध बनाने की मांग?, 19 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय प्रेमी विशाल शिंदे ने कैब चालक सुरेंद्र पांडे की हथौड़े से पीटकर मार डाला

file photo

Highlightsआरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नवी मुंबई पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया।पंजाब की रहने वाली रिया हाल ही में नवी मुंबई के उल्वे में रहने आई थी। रिया को एक निजी फर्म में नौकरी मिल गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल शिंदे (21) से हुई।

Navi Mumbai: नवी मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी ने एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की हथौड़े से कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी युगल ने अहिल्या नगर जिले के संगमनेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नवी मुंबई पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया।

अधिकारी ने बताचा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे (43) के रूप में हुई है, जो आरोपी युवती रिया सरकनीसिंह का कैब चालक था। उन्होंने बताया कि मूल रूप से पंजाब की रहने वाली रिया हाल ही में नवी मुंबई के उल्वे में रहने आई थी। अधिकारी ने बताया कि रिया को एक निजी फर्म में नौकरी मिल गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल शिंदे (21) से हुई।

उन्होंने बताया कि रिया जब रहने के लिए जगह तलाश कर रही थी, तो पांडे ने इसमें उसकी मदद की थी। अधिकारी ने बताया कि दो अप्रैल को शिंदे, रिया से मिलने गया और पांडे ने चुपके से दोनों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पांडे ने रिया को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा।

पुलिस ने बताया कि रिया ने शिंदे को ब्लैकमेल के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस झगड़े में दोनों ने पांडे के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों एक टैक्सी में बैठकर घटनास्थल से भाग कर पुणे चले गए, जहां वे दुर्घटना का शिकार हो गये।

पुलिस के मुताबिक, शिंदे रिया को संगमनेर अपने घर ले गया, जहां उन्होंने माता-पिता को अपराध के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के माता-पिता ने उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए राजी किया, जिसके बाद दोनों ने संगमनेर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और इसके बाद स्थानीय पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस पांडे के घर पर पहुंची, जहां से उसका सड़ा-गला शव बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नवी मुंबई लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि वे फिलहाल 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: Navi Mumbai Demand sex 19-year-old woman and her 21-year-old lover beat cab driver Surendra Pandey death hammer pune police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे