लाइव न्यूज़ :

Navi Mumbai Crime News: मॉल स्पा केंद्र से देह व्यापार, रैकेट चलाने के आरोप में 40 वर्षीय महिला अरेस्ट, 20 साल की उम्र की दो महिलाएं मिलीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2024 12:07 IST

Navi Mumbai Crime News: पुलिस ने मंगलवार शाम को एक नकली ग्राहक को स्पा केंद्र में भेजा और वहां लगभग 20 साल की उम्र की दो महिलाएं मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देदेह व्यापार के लिए बाध्य किया जा रहा था।वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Navi Mumbai Crime News: पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक लोकप्रिय मॉल में संचालित स्पा केंद्र से देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई मानव तस्करी रोधी इकाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार शाम को एक नकली ग्राहक को स्पा केंद्र में भेजा और वहां लगभग 20 साल की उम्र की दो महिलाएं मिलीं। दोनों वहां पर काम कर रही थीं और उन्हें देह व्यापार के लिए बाध्य किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ितों को आश्रय गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (व्यक्तियों की तस्करी) और 506 (आपराधिक भयादोहन) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!