लाइव न्यूज़ :

नासिक सड़क हादसाः मरने वाले की संख्या 26, पीएम ने जताया दुख, 60 फीट गहरे कुएं में गिरी बस और ऑटो, 10-10 लाख मुआवजा

By भाषा | Updated: January 29, 2020 13:58 IST

हादसे में दोनों वाहन एक कुएं में गिर गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 32 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। नासिक में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के किनारे स्थित कुएं में गिर गईं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसे में कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को हुई बस-ऑटो रिक्शा की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 26 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज कुएं से कई शव बरामद हुए हैं।

हादसे में दोनों वाहन एक कुएं में गिर गए थे। उन्होंने बताया कि 32 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। नासिक में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के किनारे स्थित कुएं में गिर गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसे में कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया और घायलों के जल्द सेहतमंद होने की दुआ की। गौरतलब है कि नासिक में मंगलवार को एक बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 26 लोगों की जान चली गई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना करते हैं।’’ 

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि सवारियों से खचा-खच भरी राज्य परिवहन की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में अधिकतर घायल बस की सवारियां हैं। अधिकारी ने बताया कि मरने वाले में दोनों वाहनों में सवार लोग शामिल हैं। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई।

नासिक ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया, “कुएं में से कम से कम 25 शवों को निकाला गया है और घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ” उन्होंने बताया, “ हम पंपों की मद्द से कुएं से पानी निकाल रहे हैं ताकि यह देख सकें कि क्या और मुसाफिर अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं?”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस धुले जिले से नासिक के कल्याण जा रही थी, जबकि ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि बस को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। इस बीच एमएसआरटीसी ने देर शाम जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस घटना के लिए पहली नज़र में चालक की गलती लगती है।

परिवहन मंत्री और एमएसआरटीसी के अध्यक्ष अनिल परब ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च एमएसआरटीसी उठाएगा। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय ने देर रात किये ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को हादसे में घायल लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईक्राइम न्यूज हिंदीउद्धव ठाकरे सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा