लाइव न्यूज़ :

10 रुपए के सिक्के ने ले ली दुकानदार की जान, पीट - पीट कर कर दी गयी हत्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 13, 2018 08:33 IST

मृतक सईद अहमद अब्दुल हामिद कई वर्षों से सरदार चौक पर पान की दुकान चला रहे थे. शुक्रवार रात 8 बजे एक शख्स उनकी दुकान पर आया और तंबाकू की पैकेट मांगने लगा.

Open in App

नासिक, 13 नवंबर: सिक्कों के चलन को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लोग अक्सर 10 रुपए का सिक्का नकली होने का कारण बताकर लेना नहीं चाहते. नासिक के निकट मालेगांव में 10 रुपए के सिक्के को लेकर एक दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि ग्राहक ने दुकानदार पर हमला कर दिया और इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

मालेगांव में अज्ञात शख्स ने पान दुकान के मालिक सईद अहमद अब्दुल हामिद (53) की पिटाई कर दी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. मृतक सईद अहमद अब्दुल हामिद कई वर्षों से सरदार चौक पर पान की दुकान चला रहे थे. शुक्रवार रात 8 बजे एक शख्स उनकी दुकान पर आया और तंबाकू की पैकेट मांगने लगा. शख्स ने इसके एवज में 20 रुपए दिए और हामिद ने उसे 10 रुपये का सिक्का लौटाया. हालांकि, हमलावर ने दुकानदार से कहा कि वह उन्हें 10 रु पए का नोट दे न कि सिक्का. इसे लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई.

अधमरा होते तक पीटा: विवाद बढ़ने पर अज्ञात शख्स ने हामिद पर हमला कर दिया. उनके चेहरे पर गहरे घाव लगे, जिनसे काफी खून बहने लगा. घटना के बाद आस-पास खड़े लोगों ने खून से लथपथ हामिद को मनमाड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

हमलावर के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे: मालेगांव सिटी पुलिस थाने के पीआई वी.एन. ठाकुरवाड़ मामले की जांच कर रहे हैं. शेख मुजफ्फर मुस्तफा पूरी घटना के गवाह हैं, जिन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया है कि हमलावर के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे. पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद