2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2026 17:42 IST2026-04-02T17:41:13+5:302026-04-02T17:42:31+5:30

Nashik: मेरी मौत का ज़िम्मेदार नासिक का 'कैप्टन' खरात है। मेरे ससुराल वाले भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। खरात ने मुझे फोन पर धमकी दी थी और वो सारी कॉल मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड हैं।

Nashik 37-year-old Vikas Ramdas Divate committed suicide Shirdi in 2022 mentioned Ashok Kharat suicide note Secrets religious leader revealed | 2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

file photo

Highlightsससुराल वालों और खरात को दोषी ठहराया था।खरात पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी था और खुद को 'कैप्टन' कहता था। मैं विकास रामदास दिवाटे हूँ और मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे रहा हूँ।

Nashik: स्वयंभू धर्मगुरु और ज्योतिषी अशोक खरात के कई राज खुल रहे हैं। कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद है। 2022 में आत्महत्या करने वाले एक व्यक्ति के भाई ने दावा किया है कि पुलिस ने ज्योतिषी का नाम आरोपपत्र से हटा दिया और फिर उसे बरी कर दिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने खरात द्वारा उत्पीड़न और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने 2022 में शिरडी में आत्महत्या कर ली थी और एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने ससुराल वालों और खरात को दोषी ठहराया था।

खरात पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी था और खुद को 'कैप्टन' कहता था। मैं विकास रामदास दिवाटे हूँ और मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे रहा हूँ। मेरी मौत का ज़िम्मेदार नासिक का 'कैप्टन' खरात है। मेरे ससुराल वाले भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। खरात ने मुझे फोन पर धमकी दी थी और वो सारी कॉल मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड हैं। मेरी मौत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

37 वर्षीय विकास ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है। मोबाइल फोन को अनलॉक करने के लिए ज़रूरी पासकोड भी शामिल था। विकास के भाई राजेंद्र ने गुरुवार को बताया कि सुसाइड नोट और परिवार की शिकायत के आधार पर खरात का नाम प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में दर्ज किया गया था।

राजेंद्र ने कहा, “इसके बाद खरात को बचाने की कोशिश की गई और विकास द्वारा 'धर्मगुरु' के खिलाफ उत्पीड़न और धमकियों के स्पष्ट आरोपों के बावजूद, उसका नाम चार्जशीट में नहीं डाला गया। बाद में उसे क्लीन चिट दे दी गई और आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला अब दोबारा खोला जा रहा है।

खरात की भूमिका की फिर से जांच की जाएगी। उन्होंने एक अपील भी जारी की जिसमें ज्योतिषी द्वारा ठगे गए किसी भी व्यक्ति से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया गया। खुद को 'कैप्टन' कहने वाले पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी खरात को 17 मार्च को एक महिला के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि खरात ने तीन साल से अधिक समय तक उसका यौन उत्पीड़न किया। जांच के दौरान पुलिस ने एक पेन ड्राइव से 58 वीडियो बरामद किए, जिनमें कुछ आपत्तिजनक क्लिप भी शामिल थीं। ज्योतिषी के कथित तौर पर राजनीतिक संबंध भी हैं।

एनसीपी नेता रूपाली चाकंकर ने उनसे कथित संबंधों के कारण महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और पार्टी की महिला विंग की राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। खरात के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, और एक तस्वीर में उन्हें 'धर्मगुरु' के लिए छाता पकड़े हुए देखा गया था, जब वह कुछ अन्य लोगों से बात कर रहे थे।

Web Title: Nashik 37-year-old Vikas Ramdas Divate committed suicide Shirdi in 2022 mentioned Ashok Kharat suicide note Secrets religious leader revealed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे