लाइव न्यूज़ :

नरसिंहपुरः कुत्ते के 5 पिल्लों को गत्ते के डिब्बे में भरकर ग्राम पंचायत भवन के परिसर में फेंका और मौत?, 50 वर्षीय शख्स पर मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 21:46 IST

Narsinghpur: पेटा इंडिया में समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने एक बयान में बताया, “जो लोग जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, वे अक्सर इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देग्राम पंचायत की सरपंच माया विश्वकर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।कुत्ते के पांच पिल्लों को गत्ते के डिब्बे में भरकर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।धारा के तहत दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

Narsinghpur: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कुत्ते के पांच पिल्लों को गत्ते के डिब्बे में कथित तौर पर भरकर ग्राम पंचायत भवन के परिसर में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मेहरागांव गांव के रहने वाले फूला कहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, पशु क्रूरता की यह घटना उस समय सामने आई, जब ग्राम पंचायत की सरपंच माया विश्वकर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी शिवराज पटेल ने को बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार कहार ने बुधवार को पंचायत परिसर में कुत्ते के पांच पिल्लों को गत्ते के डिब्बे में भरकर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, “शिकायत मिलने पर शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 (पशु को मारने या अपंग करने की शरारत) के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।”

इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। इस बीच, ‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए साईंखेड़ा थाने के साथ मिलकर काम किया है।

पेटा इंडिया में समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने एक बयान में बताया, “जो लोग जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, वे अक्सर इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं।” उन्होंने बताया, “सभी की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि लोग इस मामले के बारे में जो कुछ भी जानते हैं, उसे सामने लाएं और जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता की सूचना पुलिस को दें।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर