लाइव न्यूज़ :

Narmada-Betwa River: नर्मदा में छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय शख्स की डूबने से मौत, पिकनिक मनाने गए पांच किशोर बेतवा में डूबे, गुजरात और यूपी में बड़ा हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2024 18:19 IST

Narmada-Betwa River: नर्मदा शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "छह बच्चों और व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। बच्चों की उम्र सात से 15 साल के बीच है और व्यक्ति 45 वर्ष का है।"

Open in App
ठळक मुद्देसूरत से आए 17 लोगों के एक समूह का हिस्सा थे। पूजा करने के बाद नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पोइचा गांव गए थे। अग्निशमन कर्मी और स्थानीय तैराक उनका पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।

Narmada-Betwa River: गुजरात में नर्मदा जिले के पोइचा गांव में मंगलवार को छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय एक व्यक्ति के नर्मदा नदी में डूब जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे लेकिन लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। नर्मदा शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "छह बच्चों और व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। बच्चों की उम्र सात से 15 साल के बीच है और व्यक्ति 45 वर्ष का है।"

उन्होंने कहा कि वे सूरत से आए 17 लोगों के एक समूह का हिस्सा थे। यह सभी लोग एक मंदिर में पूजा करने के बाद नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पोइचा गांव गए थे। पुलिस ने बताया कि राजपीपला शहर के अग्निशमन कर्मी और स्थानीय तैराक उनका पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।

पिकनिक मनाने गये पांच किशोरों की बेतवा नदी में डूबने से मौत

जालौन जिले के कोटरा क्षेत्र में बेतवा नदी के सलाघाट पर पिकनिक मनाने गये पांच किशोरों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। सभी के शव मंगलवार को नदी से निकाले गये। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि उरई कोतवाली क्षेत्र के बागौरा मुहल्ले के रहने वाले पांच लड़के आर्यन (16), अनुभव बुंदेला (17), शिवा (16), महेंद्र प्रताप (17) और हेमंत (17) सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए कोटरा क्षेत्र में बेतवा नदी के सलाघाट गए थे। इस दौरान वे सभी नहाने के लिये नदी में उतरे और गहरे पानी में जाने से डूब गये।

उन्होंने बताया कि आसपास के ग्रामीणों ने नदी के किनारे लड़कों की मोटरसाइकिल और स्कूटी खड़ी देखी। इसके साथ ही उनके कपड़े एवं जूता-चप्पल देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इस बीच, खबर पाकर लड़कों के परिजन भी घाट पर पहुंचे और अपने-अपने लड़कों के कपड़ों और अन्य चीजों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आज पांचों किशोरों के शव नदी से निकाल लिये। सभी शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली