लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में मंत्री राजेन गोहेन पर 24 वर्षीय महिला के रेप का केस दर्ज, जाँच के बाद गिरफ्तारी भी संभव

By भाषा | Updated: August 10, 2018 20:14 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, कथित घटना सात से आठ महीने पुरानी है। गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री उसके घर जाते थे।’’ 

Open in App

गुवाहाटी, 10 अगस्त (भाषा) असम पुलिस ने नगांव जिले में 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नगांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सबिता दास ने कहा कि नगांव थाने में शिकायत मिलने के बाद दो अगस्त को गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू हो चुकी है और हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे।’’ 

हालांकि सबिता ने मामले के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार किया।

नगांव थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला पिछले सप्ताह दर्ज किया गया जिसकी संख्या 2592...18 है।

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीसी की धाराओं 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम जांच कर रहे हैं और महिला का बयान दर्ज किया जा चुका है।’’ 

उन्होंने कहा कि महिला ने मेडिकल जांच से इंकार किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, कथित घटना सात से आठ महीने पुरानी है। गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री उसके घर जाते थे।’’ 

उन्होंने कहा कि गोहेन ने महिला के घर पर कथित अपराध उस समय किया जब उसके पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या गोहेन की गिरफ्तारी हो सकती है, पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अब जांच कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।’’ 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज