नौ दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दुकान से सड़ा-गला शव बरामद, एक अरेस्ट, दूसरा फरार

By भाषा | Updated: February 21, 2022 15:24 IST2022-02-21T15:22:44+5:302022-02-21T15:24:29+5:30

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है।

Narela Nine days ago 14-year-old girl abducted gang-raped rotten body recovered shop one arrested other absconding delhi | नौ दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दुकान से सड़ा-गला शव बरामद, एक अरेस्ट, दूसरा फरार

किशोरी को 12 फरवरी को अगवा कर लिया गया था और उसके माता-पिता ने तीन दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज कराया था।

Highlightsदिल्ली से मुंबई भागने की फिराक में था।मजदूर को इलाके के सन्नोथ गांव से गिरफ्तार किया गया।अपराध में शामिल दूसरे व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में स्थित एक दुकान से 14 वर्षीय एक किशोरी का आंशिक रूप से सड़ा-गला शव बरामद किया गया है,जो एक बोरी में रखा हुआ था। किशोरी को नौ दिन पहले अगवा कर लिया गया था और उसका गला घोंटे जाने से पहले उससे कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुकान में काम करने वाले एक मजदूर को इलाके के सन्नोथ गांव से गिरफ्तार किया गया। वह दिल्ली से मुंबई भागने की फिराक में था।

उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल दूसरे व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी को 12 फरवरी को अगवा कर लिया गया था और उसके माता-पिता ने तीन दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज कराया था। किशोरी के लापता होने के एक हफ्ते बाद शनिवार को पुलिस को सन्नोथ गांव की एक दुकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली।

अधिकारी ने कहा कि दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जिस मजदूर को उसने काम पर रखा था, वह अनुपस्थित है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली, जहां से किशोरी का आंशिक रूप से सड़ा-गला शव बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शव को एक बोरी में रखा गया था, जो दुकान के एक कोने में गाय के गोबर के ढेर के नीचे थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों और उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए जहांगीरपुरी स्थित बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

Web Title: Narela Nine days ago 14-year-old girl abducted gang-raped rotten body recovered shop one arrested other absconding delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे