लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ः फौजी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी का गला घोंटकर की हत्या, पुलिस स्टेशन पहुंचकर कहा- लो जी मैंने परिवार को खत्म कर दिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2023 20:58 IST

नांदेड़ः पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फौजी ने खुद मालाकोली पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

Open in App
ठळक मुद्देकिसान के बेटे एकनाथ मारोती जायभाये (36) को करीब आठ साल पहले सेना में नौकरी लगी थी. पलसवाड़ी के रहने वाले व्यंकटी मारोती केंद्रे की बेटी भाग्यश्री के साथ एकनाथ जायभाये का विवाह हुआ था. शादी के बाद दोनों को एक बेटी हुई. जिसका नाम सरस्वती है.

नांदेड़ः भारतीय सेना में कार्यरत एक फौजी ने अपनी पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी का गला घोंटकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी. बताया जाता है कि मृतका सात महीनें की गर्भवती थी. यह घटना कंधार तहसील के बोरी उमरजगांव में बुधवार की सुबह घटी. अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फौजी ने खुद मालाकोली पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार कंधार तहसील के बोरी उमरज के रहने वाले किसान के बेटे एकनाथ मारोती जायभाये (36) को करीब आठ साल पहले सेना में नौकरी लगी थी. नौकरी लगने के बाद कंधार तहसील के पलसवाड़ी के रहने वाले व्यंकटी मारोती केंद्रे की बेटी भाग्यश्री के साथ एकनाथ जायभाये का विवाह हुआ था. शादी के बाद दोनों को एक बेटी हुई. जिसका नाम सरस्वती है.

एकनाथ जायभाये की ड्यूटी राजस्थान के बीकानेर में थी. कुछ दिन पहले उसका तबादला पठानकोट हो गया था. दस दिन पहले अपनी पत्नी भाग्यश्री (23), बेटी सरस्वती (4) को लेकर अपने गांव आया था. 12 सितंबर को एकनाथ जायभाये को वापस ड्यूटी पर जाना था. सचखंड ट्रेन से उसका टिकट भी बुक था.

परंतु मंगलवार को अचानक पत्नी भाग्यश्री को बुखार आने के कारण उसको कंधार के डॉक्टर के पास दिखाकर वापस एकनाथ गांव गया. इस बीच, बुधवार की सुबह एकनाथ जायभाये ने अपनी पत्नी भाग्यश्री और बेटी सरस्वती का गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. मां-बेटी हत्या के बाद आरोपी ने मालाकोली पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

बताया जाता है कि भाग्यश्री सात महीने की गर्भवती थी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी. मालाकोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक संजय निलपत्रेवार ने बताया कि हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जबकि बोरी उमरज गांव के कुछ लोगों का कहना है कि एकनाथ जायभाये को अपनी पत्नी भाग्यश्री के चरित्र पर संदेह था. परंतु सच क्या है? इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चलेंगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह