लाइव न्यूज़ :

नंद नगरीः विशाल, अंकित, हिमांशु, किशन, चेतन, गौरव और सुमित ने पीट-पीटकर 21 वर्षीय आशीष को मार डाला, आखिर कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 15:00 IST

Nand Nagri: पुलिस ने बताया कि यह घटना चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को हुई थी। थाने में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बाल्मीकि मार्ग पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघायल आशीष को उसके परिवार वाले जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। अपराध में कथित रूप से संलिप्त सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में कुछ लोगों ने 21 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में सात लोगों विशाल उर्फ काकू (22), अंकित (22), हिमांशु (25), किशन उर्फ राहुल उर्फ चार्ली (30), चेतन उर्फ लक्की (22), गौरव उर्फ पिल्लू (22) और सुमित उर्फ सिंचू (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को हुई थी। थाने में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बाल्मीकि मार्ग पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है।

इसने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल आशीष को उसके परिवार वाले जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। हालांकि, शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने सुरागों का विश्लेषण किया और अपराध में कथित रूप से संलिप्त सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली : लुटेरों ने बुजुर्ग दुकानदार की आंख में मिर्च पाउडर फेंका,  नकदी लूटकर भागे

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में तीन लुटेरों ने 65 वर्षीय एक दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान सुरेश चंद उर्फ नेख सहाय के रूप में हुई, जो जहांगीरपुरी के ई ब्लॉक में अपनी दुकान पर था। पुलिस के मुताबिक, तीन लड़के कुछ खरीदने के बहाने उसकी दुकान पर आए।

अचानक उनमें से एक ने दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया, जबकि बाकी ने उसका कैश बॉक्स, जिसमें 5,000-7,000 रुपये थे, छीन लिया और भाग गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहांगीरपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?