नालंदाः शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं की मौत और 12 गंभीर रूप से घायल?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2026 12:04 IST2026-03-31T11:22:55+5:302026-03-31T12:04:03+5:30
Nalanda: बिहार के नालंदा स्थित मंदिर में भगदड़ के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

Stampede At Bihar Temple
Nalanda:बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 महिलाएं की दबकर मौत हो गई और 12 घायल हो गईं। हर मंगलवार को माता शीतला मंदिर में भारी भीड़ लगती है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए और राहत कार्य तेज कर दिया है। यह घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में हुई है। हर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग आते हैं। प्रशासन ने कहा कि आज सुबह मंदिर परिसर में भारी भीड़ लगी थी। भीड़ प्रबंधन पर्याप्त नहीं थी और धीरे-धीरे अनियंत्रित हो गई और भीड़ बेकाबू हो गई।
#WATCH | Bihar: A stampede occurred during puja at Maa Sheetla Mandir in Maghra village of Nalanda. Injuries reported, deaths feared. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 31, 2026
Visuals from the spot as an ambulance reaches here. pic.twitter.com/1UU0kwN6OA
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया, "नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई और जो घायल हुए, उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
#WATCH | Nalanda, Bihar: A devotee from Patna says, "We could not even go in. Deaths occurred there, following which we were sent away. A lathi charge also took place..." pic.twitter.com/kMGpJLywIk
— ANI (@ANI) March 31, 2026
बैरिकेड टूट गए और अचानक भगदड़ मची
स्थानीय निवासी ललित कुमार ने कहा कि आज महावीर जयंती और मंगलवार है, इसलिए वहां भारी भीड़ थी। बैरिकेड टूट गए और अचानक भगदड़ मच गई। लोग कह रहे हैं कि लोग कुचले गए और कुछ लोगों की मौत भी हुई, लोग यह भी कह रहे हैं कि वहां पुलिस मौजूद नहीं थी।
#WATCH | Nalanda, Bihar: Lalit Kumar, a local, says, "It is Mahavir Jayanti and Tuesday today, so there was a huge crowd there. The barricades broke, and suddenly a stampede occurred. People are saying that people were trampled on and deaths occurred...People are also saying that… pic.twitter.com/SBfkNQg3nl
— ANI (@ANI) March 31, 2026
चैत्र माह का आखिरी मंगलवार था, यह सब कुप्रबंधन के कारण हुआ
श्रद्धालु रीना राय ने कहा कि हमें पता चला है कि कुछ लोग बेहोश हो गए हैं और कुछ अन्य घायल हो गए हैं। हमें कुछ लोगों की मौत की भी खबर मिली है। भगदड़ इसलिए मची, क्योंकि कोई भी कतार में खड़ा नहीं होना चाहता था और हर कोई दूसरों से पहले दर्शन करना चाहता था। यह चैत्र माह का आखिरी मंगलवार था, यह सब कुप्रबंधन के कारण हुआ है।
#WATCH | Nalanda, Bihar: Reena Rai, devotee says, "...We came to know that a few people have fallen unconscious and a few others are injured. We also heard of a few deaths...The stampede occurred because nobody wanted to be in the queue and everybody wanted to have the darshan… pic.twitter.com/12hEWHabxJ
— ANI (@ANI) March 31, 2026
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी
मंदिर में भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें सभी महिलाएं थीं, और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह भगदड़ नालंदा जिले के बिहार शरीफ से लगभग पांच किलोमीटर दूर मगरा गांव स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में हुई। चैत्र माह का यह आखिरी मंगलवार था, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और भीड़ के नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। पुलिस घायलों से बातचीत कर रिपोर्ट देख रही है। प्रशासन ने कहा कि गहन जांच करेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।