लाइव न्यूज़ :

नालंदा में शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी को अगवा कर छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मकान में बेहोशी के हालत में मिली

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2021 15:49 IST

बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र एक गांव का मामला है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.  

Open in App
ठळक मुद्देघात लगाये गांव के ही 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर लिया.सभी दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. काफी देर तक लड़की अपने घर नहीं पहुंची तब उसके परिजनों द्वारा उसकी खोज की गई.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र एक गांव में मंगलवार को शौच के लिए गई एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ 6 दरिदों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

 

 इस घटना को लेकर पीडिता ने थाने में मामला भी दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी शौच के लिए खेत गई हुई थी. इसी दौरान पहले से ही घात लगाये गांव के ही 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर लिया और इसके बाद पास के ही एक सुनसान मकान में ले गया.

इसके बाद उन सभी दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वहीं, जब काफी देर तक लड़की अपने घर नहीं पहुंची तब उसके परिजनों द्वारा उसकी खोज की गई. खोजबीन के दौरान ही लडकी गांव के ही एक मकान में बेहोशी के हालत में मिली. यह देखकर परिवार के लोग सन्‍न रह गए. होश में आने पर लड़की ने बताया कि गांव के ही छह युवकों ने उसके साथ मुंह काला किया है.

लडकी की हालत देख परिवार के लोग सदमे में आ गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें रामप्रवेश प्रसाद, सूरज मांझी, शंकर मांझी, पंजाबी मांझी, रोहित मांझी और बीरू मांझी शामिल हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह किशोरी शौच के लिए गई थी.

इसी बीच पूर्व से घात लगाये गांव के ही 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर पास के एक मकान में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना की सूचना पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अपने दल के साथ गांव की घेराबंदी कर ली और सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद गांव में तनाव देखा जा रहा है. पुलिस एहितयात के तौर पर गांव में कैम्प कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई