बिहार: अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, पति ने छह टुकड़ों में काट कर नदी में फेंका

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2018 22:01 IST2018-10-24T21:59:11+5:302018-10-24T22:01:23+5:30

पिछले 9 अक्टूबर को पति ने पत्नी के गहने प्रेमिका को दे दिये। इस बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। इसी खुन्नस में पति ने प्रेमिका व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संजू की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर फल्गु नदी के किनारे फेंक दिया। 

Nalanda: Opposing the illegal relationship, the husband threw the wife in 6 pieces in the river Cutting | बिहार: अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, पति ने छह टुकड़ों में काट कर नदी में फेंका

बिहार: अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, पति ने छह टुकड़ों में काट कर नदी में फेंका

बिहार के नालंदा जिले के तेल्हाडा थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपने परिजनों के सहयोग से पत्नी को ना केवल नृमम हत्या की बल्कि उसे छह टुकडों में काट कर गांव के पास ही राढी छिलका में फेंक फरार हो गया। 

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के परिजनों ने गांव पहुंच शव की खोजबीन शुरू की जिसके बाद शव गांव के पास ही छिलका से बरामद किया गया। 

फल्गु नदी के किनारे से शव बरामद होने के बाद सनसनी मच गई। मृतका के भाई ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजन के हवाले कर दिया है। 

ग्रामीणों की मानें तो हत्या 12 अक्टूबर को की गई थी। शव से दुर्गन्ध आने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई। उसके बाद महिला के परिजन को इसकी सूचना दी गई। उसके परिजन ने कपडों से महिला की पहचान की। जहानाबाद जिला के नया टोला निवासी मृतका के भाई विनोद चौधरी ने बताया कि वर्ष 2005 में उनकी बहन की शादी हुई थी।

 शादी के कई वर्षों तक वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहा। पिछले कुछ सालों से पति का संबंध गांव की महिला से हो गया। संजू को इस बात का पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति अक्सर महिला के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। 

पिछले 9 अक्टूबर को पति ने पत्नी के गहने प्रेमिका को दे दिये। इस बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। इसी खुन्नस में पति ने प्रेमिका व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संजू की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर फल्गु नदी के किनारे फेंक दिया। 

शौच के लिए गये ग्रामीणों को दुर्गन्ध के कारण शव होने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि पति समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। 

पुलिस ने आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पति समेत घर के सभी लोग गांव छोड़कर फरार हो गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Web Title: Nalanda: Opposing the illegal relationship, the husband threw the wife in 6 pieces in the river Cutting

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे