लाइव न्यूज़ :

नालंदा में कॉलेज छात्रा को प्रेमी ने रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा-डरी सहमी और रोती रहती थी मेरी बेटी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2021 17:23 IST

बिहार के नालंदा में बसवन बीघा गांव के पास कॉलेज छात्रा का शव मिलने से हंगामा मच गया. मृतका की मां ने कहा कि प्रेमी ने इसकी जान ले ली.

Open in App
ठळक मुद्देअलीनगर गांव निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 वर्षीय बेटी दीपा कुमारी के रूप में की गई.मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि सूरज नामक युवक उसे अक्सर परेशान किया करता था.घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटनाः बिहार के नालंदा में आज सुबह कॉलेज छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बसवन बीघा गांव के पास मिले शव की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 वर्षीय बेटी दीपा कुमारी के रूप में की गई.

मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि सूरज नामक युवक उसे अक्सर परेशान किया करता था. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया बताया कि शुक्रवार को बेटी पढ़ाई के लिए धनेश्वरघाट के पास कोचिंग करने गई थी, मगर शाम तक नहीं लौटी. इसके बाद हम लोगो ने खोजबीन शुरू कर दी.

शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान हैं

आज सुबह पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी का शव बसवन बीघा रेलवे लाइन के पास मिला है. शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान हैं. छात्रा ने मरने के दौरान मोहल्ले के ही एक लड़के के मोबाइल पर फोन की थी और उस वक्त वह काफी डरी सहमी और रो रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी हरि प्रसाथ एस सदर अस्पताल पहुंच परिजन से घटना की जानकारी ली. 

प्रेमी ने मैट्रिक की छात्रा को चाकू से गोदकर हत्या की

यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजधानी पटना के जक्कनपुर इलाके में बीते 22 जनवरी को एक प्रेमी ने मैट्रिक की छात्रा को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था. जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में आरोपी ने घर में घुसकर 14 वर्षीय छात्रा की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी.

उसके गले पर चाकू के तीन निशान मिले थे. हत्या की इस वारदात को मृतका की चार साल की भतीजी वैष्णवी के सामने अंजाम दिया गया था. घटना के अगले ही दिन एसपी सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू को बरामद करते हुए मामले का खुलासा कर दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली