3 साल से प्यार, गर्भवती प्रेमिका ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में बेटे को दिया जन्म, प्रेमी ने दिया साथ, शादी करेगा परिवार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2025 18:08 IST2025-09-12T18:06:27+5:302025-09-12T18:08:23+5:30

Nalanda: बिहारशरीफ के निमगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय लल्लू प्रसाद का बेटे अंकित कुमार और खंदकपर मोहल्ला निवासी लड़की के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों ने अपने घर वालों को नहीं बताया।

Nalanda Love 3 years pregnant girlfriend gave birth child boyfriend supported son born Bihar Sharif Model Hospital family ready marriage | 3 साल से प्यार, गर्भवती प्रेमिका ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में बेटे को दिया जन्म, प्रेमी ने दिया साथ, शादी करेगा परिवार

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की गर्भवती हो गई, तो बच्चे जन्म देने का संकल्प लिया और अंकित ने भी उनका साथ दिया।लड़का और लड़की के परिवार दोनों को शादी करने की इजाजत दे दिया।दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा भी कर रहे है।

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, एक अविवाहित लड़की ने बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद यह मामला अस्पताल में आग की तरह फैल गया। हर कोई तरह तरह के कयास लगाने लगा। इसी बीच एक युवक पहुंचा और खुद को बच्चे का पिता बताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ के निमगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय लल्लू प्रसाद का बेटे अंकित कुमार और खंदकपर मोहल्ला निवासी लड़की के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों ने अपने घर वालों को नहीं बताया।

वहीं, जब लड़की गर्भवती हो गई, तो बच्चे जन्म देने का संकल्प लिया और अंकित ने भी उनका साथ दिया। जब लड़की की डिलीवरी हुई और एक बेटे को जन्म दिया। अंकित ने अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं, जानकारी मिलने के बाद लड़का और लड़की के परिवार दोनों को शादी करने की इजाजत दे दिया।

उसके बाद दोनों प्रेमी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा भी कर रहे है। अंकित की भाभी का कहना दोनों शादी के लिए तैयार है तो हमलोगों कोई परेशानी नहीं है, हमलोग शादी के लिए तैयार है। इसबीच अस्पताल की आशा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

Web Title: Nalanda Love 3 years pregnant girlfriend gave birth child boyfriend supported son born Bihar Sharif Model Hospital family ready marriage

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे