लाइव न्यूज़ :

नालंदा में शादीशुदा प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया प्रेमी, फावड़े से पति ने दोनों को काट डाला, फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2021 18:47 IST

बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके में रूपन विगहा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ. वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी को पति ने साथ देखा और मार डाला.

Open in App
ठळक मुद्देपति की नजर उनपर पड़ गई और उसने फावड़े से काटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी.रेखा एवं निशांत के शव घर के कमरे में जमीन पर पडे़ मिले. हत्या में प्रयुक्त फावड़े (कुदाल) को पानी से धोकर छिपा दिया था.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके में रूपन विगहा गांव में प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद की गई है. दरअसल, प्रेमिका की शादी के कई सालों बाद भी प्रेमी नहीं माना.

वैलेंटाइन वीक में वह उससे मिलने उसकी ससुराल जा पहुंचा. जहां कमरे में दोनों अपनी दुनिया मशगूल थे, तभी पति की नजर उनपर पड़ गई और उसने फावड़े से काटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी. इस बडी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

धारदार हथियार से काटकर हत्या

बताया जाता है कि पति ने पत्नी व उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति देखते ही दोनों को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर डाला. दोनों को घर के अंदर कमरे में साथ देख कर पति का पारा चढ़ गया. उसने पत्‍नी व उसके प्रेमी की वहीं काटकर हत्‍या कर दी. इसके बाद पूरा परिवार दोनों के शवों को वहीं छोड़कर फरार हो गया. घटना आज सुबह की बताई जा रही है.

दरवाजा खुलवाना चाहा तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खुला

मृतक प्रेमी युवक हिलसा थाना अंतगर्त धर्मपुर गांव निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र निशांत कुमार उर्फ छोटू है. जबकि मृतका सबलू कुमार के 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी है. ग्रामीणों की मानें तो सबलू दिल्ली में रहकर रोजी रोटी कमाता था. आज ही वह अपने गांव आया था. घर पहुंचने पर जब वह दरवाजा खुलवाना चाहा तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खुला, जिसपर उसे संदेह हुआ.

आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हो गया

इसके बाद वह शक के आधार पर घर के पिछले हिस्से से चोरी चुपके प्रवेश किया तो पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हो गया. जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हो गया. जिसके बाद कमरे में रखे धारदार हथियार से दोनों को काट डाला जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई.

रेखा एवं निशांत के शव घर के कमरे में जमीन पर पडे़ मिले. हत्या में प्रयुक्त फावड़े (कुदाल) को पानी से धोकर छिपा दिया था, जिस पुलिस ने कमरे से पास से बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा का निशांत के साथ शादी के पहले से ही प्रेम संबंध था. लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी सबलू से करा दी.

वैलेंटाइन वीक में प्रेमी ने रेखा से मिलने की ठानी

रेखा देवी की चार व तीन साल की दो संतानें भी हैं. इसके बाद भी दोनों का प्रेम संबंध कायम रहा. रेखा का मायका हिलसा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में है. उसका प्रेमी भी उसी गांव का रहने वाला था. दोनों मौका निकाल कर गुपचुप मिलते रहते थे. वैलेंटाइन वीक में प्रेमी ने रेखा से मिलने की ठानी.

पति के नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण दोनों को मौका मिल गया. लेकिन आज सुबह अचानक ही पति आ गया. इसी बीच निशांत अपनी प्रेमिका रेखा से मिलकर घर से निकलने ही वाला था कि घटना घट गई. दोनों को मार डाला गया. मृतक निशांत के पिता बिहार पुलिस में जवान हैं. निशांत भी आगामी तीन मार्च को नौकरी ज्वाइन करने वाला था.

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है

घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सबलू के घर दो लोगों की हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बतायी जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. वहीं एसपी हरिप्रसाद एस ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मृतक महिला के ससुराल वालों की तलाश में जुटी है. उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली