लाइव न्यूज़ :

जेल में कैदियों को मिलती है सभी सुविधाएं, बैरक के अंदर ताश खेलते हुए गांजा बना रहे कैदी, तस्वीरें वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2022 15:39 IST

बिहार में नालंदा जिले की हिलसा जेल का मामला है। बंदियों ने आरोप लगाया कि जेलर रुपये लेकर बैरक में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। खाने व पीने के पानी के लिए भी रुपये लिये जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में चिलम के साथ आधा दर्जन मोबाइल भी दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीओ का कहना है कि वीडियो पुराना है। इसमें कई बंदी ताश खेलते और गांजा बनाते दिख रहे हैं।

पटनाः बिहार में जेलों के अंदर कैदियों को सभी सुविधायें आसानी से मिल जाया करती हैं। इसका खुलासा समय-समय पर होता रहता है। इसी कड़ी में नालंदा जिले की हिलसा जेल का वीडियो वायरल होने से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वीडियो में बैरक के अंदर का हाल दिखाया गया है।

 

बंदियों के बैरक के अंदर ताश खेलते व गांजा बनाते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में चिलम के साथ आधा दर्जन मोबाइल भी दिख रहे हैं। बंदियों ने आरोप लगाया कि जेलर रुपये लेकर बैरक में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। खाने व पीने के पानी के लिए भी रुपये लिये जाते हैं।

वीडियो के वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो के वायरल होते ही एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में जेल के अंदर छापेमारी की गई। दो घंटे की छापेमारी में पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। एसडीओ का कहना है कि वीडियो पुराना है। इसमें कई बंदी ताश खेलते और गांजा बनाते दिख रहे हैं।

चिलम के साथ आधा दर्जन मोबाइल भी नजर आ रहे हैं। एसडीओ ने हास्यापद बयान देते हुए कहा कि जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए कैदियों ने ये बनाया है। हालांकि, उनके इस जवाब पर ही अब सवाल उठ रहे हैं। जब जेल में मोबाइल ही प्रतिबंधित है, तो फिर कैदियों ने वीडियो कैसे बनाया?

जबकि वीडियो में आधा दर्जन मोबाइल, गांजा व चिलम दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि किस मोबाइल के लिए जेलर कितने रुपये लेते हैं। गांजा व चिलम के लिए कितने रुपये लिये जाते हैं। वह हाथ में रखा गांजा भी दिखा रहा है।

दूसरे वीडियो में बैरक के अंदर ताश खेल रहे व अपने बिस्तर पर सो रहे बंदियों को दिखाया जा रहा है। जबकि तीसरे वीडियो में एक बंदी कच्ची रोटियां, टंकी में भरा गंदा पानी और खाने-पीने का सामान दिखा रहा है। बंदी यह भी कह रहा है कि अच्छे खाने के लिए प्रति माह दो हजार रुपये लिए जाते हैं। रुपये नहीं देने पर घर से खाना मंगाकर खाते हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली